September 20, 2024 3:14 PM

अभिनेत्री एली एवराम ने पुश-अप करते समय शेयर की ये बातें।

टीम, भारतीय बुलेटिन

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team
बॉलीवुड अभिनेत्री ने शेयर की ये बातें।
  • एली एवराम ने अपने घर को बनाया जिम, वर्कआउट करते समये शेयर की कुछ बातें।
  • बिगबॉस के सीजन-7 में दिखी थी एली एवराम।
  • बिगबॉस के बाद फिल्म मिकी वायरस में नज़र आयीं थी एली।

नयी दिल्लीः अभिनेत्री एली एवराम ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पुश-अप करते हुए एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में वह एक बिल्ली के साथ नज़र आ रही हैं। इस बिल्ली का नाम चार्लेस बाबू है। वह जब पुश-अप कर रही थीं, तो यह बिल्ली उनके हाथ में नज़र आ रही थी। पुश-अप करते ही नहीं, बल्कि यह बिल्ली या चार्लेस बाबू और एली हमेंशा एक साथ रहते हैं। वे एक-दूसरे के लिए चार्लेस बाबू हैं। आप को बता दे, ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि ऐसा स्वंय एली कह रही हैं। एली ने वीडियो शेयर करते समय कैप्शन में लिखा कि जिम क्या होता है। वेट क्या होता है। जिम, वजन इन सब की जरुरत क्या है। क्रिएटिव बनो। मतलब जहां पूरी दुनिया जिम की दीवानी है, वहीं एली एवराम फैंस को क्रिएटिव बनने की राय दे रही हैं।

एली एवराम

एली एवराम एक ग्रीक मूल की अभिनेत्री हैं। जो बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहीं हैं। एली बिगबॉस के सीजन-7 में नज़र आयीं थी। उसके बाद उन्हें पहला ब्रेक फिल्म मिकी वायरस में मिला। एली एवराम 2012 से मुंबई में रह रही हैं। एली का जन्म स्टॉकहोम, स्वीडन मे हुआ है। वह मिकी वायरस के बाद ‘किस-किस को प्यार दूं’ मलंग, और जबरियां जोडी। में काम कर चुकी हैं।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Rashifal

Stock Market Updates

Live Cricket Updates