September 20, 2024 12:19 PM

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाडिया का निधन, सभी सरकारी कार्यालयों में 20 मई का रहेगा अवकाश।

टीम, भारतीय बुलेटिन

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाडिया का निधन, सभी सरकारी कार्यालयों में 20 मई का अवकाश रहेगा। अशोक गहलोत ने की घोषणा। जगन्नाथ

नई दिल्लीः राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाडिया का कल देर रात कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया है। जगन्नाथ पहाडिया राजस्थान के पहले दलित मुख्यमंत्री थे। कल उनका कोरोना वायरस के चलते एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। प्रधानमंत्री मोदी और अशोक गहलोत ने जगन्नाथ पहाडिया को श्रृद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ पहाडिया के निधन से दुखी हूं। आप ने लंबे राजनीतिक, प्रशासनिक व सामाजिक सशक्तिकरण में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। शांति।

वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, मैं जगन्नाथ पहाडिया जी के निधन से बहुत आहत हूं। जगन्नाथ पहाडिया जी ने मुख्यमंत्री के रुप में, राज्यपाल के रुप में और केंद्रीय मंत्री के रुप में देश की लंबी सेवा की। वह देश के वरिष्ठ नेताओं में से थे।

इस लिए 20 मई, गुरुवार को राज्य मंत्री परिषद की बैठक होगी। जिसमें पूर्व मुख्यंत्री जगन्नाथ पहाडिया के निधन पर शोकाभिव्यक्ति होगी। स्वर्गीय श्री पहाडिया के सम्मान में एक दिन का शोक रहेगा, सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आंधा झुका रहेगा। सभी सरकारी कार्यालयों में 20 मई का अवकाश रहेगा।

ये भी पढें- सोनू सूद फिर बने मसीहा, झांसी के इस नन्हे से बच्चे का मुंबई में दिल का ऑपरेशन।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Rashifal

Stock Market Updates

Live Cricket Updates