September 20, 2024 8:21 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के आग्रह पर लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढा सकते हैं, वहीं महाराष्ट्र ने बढाया लॉकडाउन।

टीम, भारतीय बुलेटिन

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए आगे बढाया।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आग्रह पर बढा सकते हैं, लॉकडाउन।
  • वीडियो काॅन्फ्रेंस के बाद मिल रहे हैं ऐसे संकेत
  • आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने की देश के मुख्यमंत्रियो के साथ की वीडयो कॉन्फ्रेंस।

नयी दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की। वीडियो कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल समेत अधिकतर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को बढाने का आग्रह किया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी लॉकडाउन को बढाने के संकेत दिये हैं। सभी मुख्यमंत्रियों ने ये सुझाव दिया कि भारत अभी लॉकडाउन खोलने की स्टेज पर नही हैं। इस पर प्रधानमंत्री ने भी ऐसे संकेत दिये हैं कि लॉकडाउन आगे बढाया जा सकता है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने दी जानकारी।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने अपने ट्वीट के जरिये ये जानकारी दी है। बी एस येदियुरप्पा ने अपने ट्वीट में कहा हैं कि,‘पीएम’ ने बताया कि हमें लॉकडाउन पर समझौता नही करना चाहिए, और अगले 15 दिन के लिए लॉकडाउन बढाने के सुझाव मिल रहे हैं। ‘पीएम ’ ने कहा, एक-दो दिन में भारत सरकार अगले 15 दिनों के लिए दिशा-निर्देश की घोषणा करेगी।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद महाराष्ट ने बढाया लॉकडाउन

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कान्फ्रेंस के बाद महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य में लॉकडाउन अगले 15 दिन के लिए बढा दिया है। लॉकडाउन बढाने की जानकारी स्वंय, महाराष्ट के सीएम, उद्धव ठाकरे ने दी। यानि महाराष्ट्र में लॉकडाउन अब 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। also read आज कोरोना के सबसे ज्यादा मामले पाये गये

इस लिए ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि लॉकडाउन को अगले 15 दिन के लिए बढाया जा सकता है।

Also read: पूरे देश में कोरोना मामले पूरी जानकारी

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Rashifal

Stock Market Updates

Live Cricket Updates