• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री ने आज सरपंचो से बात करते हुए कहा, कोरोना ने अपना सबसे बड़ा सन्देश, अपना सबसे बड़ा सबक हमें दिया कि हमें आत्मनिर्भर बनना पडेगा।

by टीम, भारतीय बुलेटिन
April 24, 2020
in राष्ट्रीय
0
नयी शिक्षा नीति (NEP 2020) पर देशको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन.

नरेंद्र मोदी

  • आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस है, प्रधानमंत्री ने की सरपंचो से बात।
  • 24 अप्रैल को मनाया जाता है, ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस।
  • पंचायती राज दिवस के मौके पर प्रधान मंत्री ने कहा, गाँव में रहने वाले लोगो ने अपनी शिक्षा व संस्कृति के दर्शन कराए।

नयी दिल्लीः आज पंचायती राज दिवस है। 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के रुप मे मनाया जाता है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचायती राज दिवस के मौके पर देश के सरपंचो से बात की। प्रधान मंत्री मोदी, ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए देश के समस्त सरपंचो से बात की। इस दौरान पंचायती राज मत्री , नरेद्र सिंह तोमर उनके साथ थे। नरेंद्र मोदी ने सरपंचो से संबोधन के दौरान कहा कि, कोरोना के इस संकट ने हमें सबसे बडा सबक व सबसे बडा संदेश दिया कि हमें आत्म निर्भर बनना होगा।

Prime Minister interacts with Sarpanchs from across the nation via video conferencing, on the occasion of #PanchayatiRajDiwas. Panchayati Raj Minister Narendra Singh Tomar also present, he says, "The PM will inaugurate 2 programmes today". pic.twitter.com/4om0D4kTeN

— ANI (@ANI) April 24, 2020

गाँव की शिक्षा व संस्कृति की तारीफ

  • मोदी ने कहा, गाँव में रहने वाले लोगों ने संकट की इस घडी में अपनी शिक्षा व संस्कृति के दर्शन कराए हैं।
  • गांव से जो अपडेट आ रह है, जो बडे-बडे विद्वानों के लिए प्रेरणा देने वाला है।

इस कोरोना संकट ने दिखा दिया है कि देश के गांवों में रहने वाले लोग, इस दौरान उन्होंने अपने संस्कारों-अपनी परंपराओं की शिक्षा के दर्शन कराए हैं।

गांवों से जो अपडेट आ रहा है, वो बड़े-बड़े विद्वानों के लिए भी प्रेरणा देने वाला है: PM

— PMO India (@PMOIndia) April 24, 2020

प्रधानमंत्री ने कहा गांव वालों ने एक मंत्र दिया

नरंद्र मोदी ने कहा, आप सभी ने दुनिया को मंत्र दिया है- ‘दो गज दूरी’ का, या कहें ‘दो गज देह की दूरी’ का। इस मंत्र के पालन पर गांवों में बहुत ध्यान दिया जा रहा है। ये आपके ही प्रयास है कि आज दुनिया में चर्चा हो रही है कि कोरोना को भारत ने किस तरह जवाब दिया है।

आप सभी ने दुनिया को मंत्र दिया है- ‘दो गज दूरी’ का, या कहें ‘दो गज देह की दूरी’ का। इस मंत्र के पालन पर गांवों में बहुत ध्यान दिया जा रहा है।

ये आपके ही प्रयास है कि आज दुनिया में चर्चा हो रही है कि कोरोना को भारत ने किस तरह जवाब दिया है: PM

— PMO India (@PMOIndia) April 24, 2020

भारत का नागरिक हर कठिनाई से ले सकता है लोहा

प्रधानमंत्री ने मानाकि इतना बड़ा संकट आया है। इतनी बड़ी वैश्विक महामारी आयी है। लेकिन इन 2-3 महीनों में हमने ये भी देखा है कि भारत का नागरिक, सीमित संसाधनों के बीच, अनेक कठिनाइयों के सामने झुकने के बजाय, उनसे टकरा रहा है, लोहा ले रहा है।

इतना बड़ा संकट आया, इतनी बड़ी वैश्विक महामारी आई, लेकिन इन 2-3 महीनों में हमने ये भी देखा है भारत का नागरिक, सीमित संसाधनों के बीच, अनेक कठिनाइयों के सामने झुकने के बजाय, उनसे टकरा रहा है, लोहा ले रहा है: PM

— PMO India (@PMOIndia) April 24, 2020

ये सही है कि रुकावटें आ रही है। परेशानी हो रही है। लेकिन संकल्प का सामर्थ्य दिखाते हुए, नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते हुए, नए-नए तरीके खोजते हुए, देश को बचाने का और देश को आगे बढ़ाने का काम भी निरंतर जारी है।

ये सही है कि रुकावटें आ रही हैं, परेशानी हो रही है, लेकिन संकल्प का सामर्थ्य दिखाते हुए, नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते हुए, नए-नए तरीके खोजते हुए, देश को बचाने का और देश को आगे बढ़ाने का काम भी निरंतर जारी है: PM

— PMO India (@PMOIndia) April 24, 2020

प्रधानमंत्री ने कहा छोटी से लापरवाही खतरा बढा सकती है।

आज की परिस्थिति में देश को आगे ले जाने की शुरुआत, देश को आत्मनिर्भर बनाने की शुरुआत, गाँव की सामूहिक शक्ति से ही होगी। इन प्रयासों के बीच हमें ये याद रखना है कि किसी एक की भी लापरवाही पूरे गांव को खतरे में डाल सकती है। इसलिए ढील की ज़रा भी गुंजाइश नहीं है।

आज की परिस्थिति में देश को आगे ले जाने की शुरुआत, देश को आत्मनिर्भर बनाने की शुरुआत, गाँव की सामूहिक शक्ति से ही होगी।

इन प्रयासों के बीच हमें ये याद रखना है कि किसी एक की भी लापरवाही पूरे गांव को खतरे में डाल सकती है। इसलिए ढील की ज़रा भी गुंजाइश नहीं है: PM

— PMO India (@PMOIndia) April 24, 2020

गाँव में सेनेटाइज अभियान हो।

उन्होंने गाँव में सेनेटाइज अभियान की भी बात की। उन्होंने कहा, शहरों से आने वाले लोगों के लिए इतने कम समय में quarantine सेंटर बनाने का काम हो। हर एक व्यक्ति के खान-पान और जरूरतों की चिंता हो, या फिर आम लोगों को जागरूक करने का काम हो। ये काम हमें निरंतर बिना रुके, बिना थके करना है।

गाँव में sanitization अभियान हो, शहरों से आने वाले लोगों के लिए इतने कम समय में quarantine centres बनाने का काम हो, हर एक व्यक्ति के खान-पान और जरूरतों की चिंता हो, या फिर आम लोगों को जागरूक करने का काम हो, ये काम हमें निरंतर बिना रुके, बिना थके करना है: PM

— PMO India (@PMOIndia) April 24, 2020

प्रधानमंत्री ने कहा हमें हर गलत फहमी से बचना होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि हमें हर प्रकार की गलतफहमी से लोगों को बाहर निकालना है। हर परिवार तक सही जानकारी, चाहे वो बचाव को लेकर हो या फिर इसके इलाज के लिए हो। ये जानकारी पहुंचनी ही चाहिए। इसके लिए आप छोटी-छोटी टोलियां बनाकर जागरूकता के अभियान को तेज़ कर सकते हैं।

हमें हर प्रकार की गलतफहमी से लोगों को बाहर निकालना है। हर परिवार तक सही जानकारी, चाहे वो बचाव को लेकर हो या फिर इसके इलाज के लिए, ये जानकारी पहुंचनी ही चाहिए।

इसके लिए आप छोटी-छोटी टोलियां बनाकर जागरूकता के अभियान को तेज़ कर सकते हैं: PM

— PMO India (@PMOIndia) April 24, 2020

आयुष्मान भारत योजना से मिला रहा है लाभ

मोदी ने कहा कि मोदी सरकार बहुत गंभीरता से प्रयास कर रहे ही कि गांव के गरीब को उत्तम स्वास्थ्य सेवा मिले। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना भी गांव के गरीबों के लिए बहुत बड़ी राहत बनकर उभरी है। इसके तहत अब तक करीब 1 करोड़ गरीब मरीज़ों को अस्पताल में मुफ्त इलाज मिल चुका है।

हम बहुत गंभीरता से प्रयास कर रहे हैं कि गांव के गरीब को उत्तम स्वास्थ्य सेवा मिले, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

आयुष्मान भारत योजना भी गांव के गरीबों के लिए बहुत बड़ी राहत बनकर उभरी है।

इसके तहत अब तक करीब 1 करोड़ गरीब मरीज़ों को अस्पताल में मुफ्त इलाज मिल चुका है: PM

— PMO India (@PMOIndia) April 24, 2020

मोदी सरकार ने पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री ने विश्वास से कहा, कि आप सभी अपनी सामूहिक कोशिशों, एकजुटता और अपनी संकल्पशक्ति से कोरोना को जरूर परास्त करेंगे। इसी विश्वास के साथ एक बार फिर आप सभी साथियों को पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं।

मुझे विश्वास है कि आप सभी अपनी सामूहिक कोशिशों से, अपनी एकजुटता से, अपनी संकल्पशक्ति से कोरोना को जरूर परास्त करेंगे।

इसी विश्वास के साथ एक बार फिर आप सभी साथियों को पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं: PM

— PMO India (@PMOIndia) April 24, 2020
टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: प्रधानमंत्री
Previous Post

corona live update: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर पत्रकारों को देगी दस लाख की बीमा पोलिसी। प्रदेश में कोरोना के 270 मामले।

Next Post

corona virus live update: तमिलनाडू में 72 नये मामलों के साथ, कोरोना वायरस के कुल मामले हुए 23452.

Next Post
कोरोना के मरीजों मे बराबर हो रही हैं वृद्धि।

corona virus live update: तमिलनाडू में 72 नये मामलों के साथ, कोरोना वायरस के कुल मामले हुए 23452.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
%d