September 20, 2024 5:11 PM

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाइवे पर पैदल जा रहे 6 प्रवासी कामगारों की कल देर रात एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से मौत हो गई।

टीम, भारतीय बुलेटिन

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाइवे पर 6 प्रवासी मजदूरों की तेज रफ्तार बस से कुचल कर जान चली गयी है।

उत्तर प्रदेशः कोरोना की इस महामारी में सबसे ज्यादा मार झेल रहा है गरीब वर्ग। कोरोना से तो मजदूर व श्रमिक मर ही रहा है लेकिन अकस्मात घटनाएं भी मजदूरों को अपनी चपेट में ले रही हैं। कल देर रात उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर-सहारनपुर हाइवे पर एक तेज रफ्तार बस ने उन 6 मजदूरों को कुचल कर रख दिया है। जिससे उनकी घटना पर ही मौत हो गयी है। अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्यवही जारी है।

आप को बता दें, ये हादसा मुजफ्फरपुर-सहारनपुर हाइवे के पास एक गुलौली चेक पोस्ट के पास हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में लगी है। ये प्रवासी मजदूर अपने-अपने घर पैदल जा रहे थे। ये मजदूर कहां से आये थे और इनका गंतव्य स्थान कौन सा था इस बात की जानकारी जुटाने में पुलिस लगी हुयी है।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया दुख

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने मामले की खबर सुनते ही दुख प्रकट किया है। अखिलेश यादव का कहना है कि, पहले ट्रेन और अब बस हादसा मजदूरों की जिंदगी इतनी सस्ती क्यों है। क्या वंदे मातरम मिशन में भारत की गरीब जनता नहीं आ सकती है। इतना उड़ना ठीक नहीं है।

क्या है वंदे मातरम मिशन

वंदे मातरम मिशन के तहत भारत सरकार विदेश में फसे भारतीय नागरिकों को भारत वापसी में जुटी है। इन विदेश में फसे हजारों भारतीय नागरिकों को रोजाना लाया जा रहा है। भारत में फसे इन विदेशी नागरिकों को हवाई जहाज के जरिए भारत लाया जा रहा है। रात 12 बजे 244 यात्रियों को लेकर एक special air India flight वाशिंगटन डी.सी से दिल्ली आ चुकी है।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Rashifal

Stock Market Updates

Live Cricket Updates