September 20, 2024 2:00 PM

सोनिया गांधी का बीजेपी पर ‘वार’ कहा, congress प्रदेश इकाइयां उठाएंगी मजदूरों की रेल यात्रा का खर्च।

टीम, भारतीय बुलेटिन

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team
congress supremo Sonia Gandhi के खिलाफ आज पीएम केयर्स फंड को लेकर की गयी एफआईआर।

नयी दिल्लीः कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन है। लॉकडाउन के चलते मजदूर फसे हुए हैं। अब इन मजदूरों को इनके घर वापस पहुंचानें में राज्य सरकारें जुटी हुयी हैं। केंद्र की मंदूरी इन राज्य सरकारों को मिल गयी है, साथ ही केंद्र सरकार भी फसे मजदूरों को घर वापसी में लगी है। केंद्र सरकार भारतीय रेल के माध्यम से इन मजदूरों को इन घर वापस पहुंचा रही है। लेकिन मजदूरों को अपना किराया वहन करना होगा। इस विषय को लेकर मुद्दा गरमा गया है। मजदूरों के किराये को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना हो रही है।

सोनिया गांधी का बडा ऐलान

आज congress अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मजदूरों के रेल किराए को लेकर बडा ऐलान किया है। सोनिया गांधी ने कहा है कि मजदूरों को रेल किराया ‘कांग्रेस की प्रदेश इकाइयां’ वहन करेंगी। उन्होंने Congress ‘प्रेदश इकाइयों’ को मजदूरों के रेल किराया के खर्च उठाने का निर्देश दिया है। अब मजदूरों का रेल किराया कांग्रेस की प्रदेश इकाइयां उठाएंगी।

साथ ही congress ने रेल मंत्रालय पर आरोप लगातेहुए कहा, कि रेल मंत्रालय pm cares fund में 151 करोड़ रु. चंदा दे सकती है, तो क्या मजदूरों को रेल किराया वहन नहीं कर सकती है। मजदूरों के लिए कांग्रेस की तरफ से ये ऐलान एक तोहफा है। इस मुद्दे को लेकर अब राजनीति गरमाती दिखाई पड़ रही है।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Rashifal

Stock Market Updates

Live Cricket Updates