September 20, 2024 3:03 PM

स्वर्गीय अजीत जोगी ने दिया था ‘जोगी लाओ, नौकरी पाओ’’ का नारा।

टीम, भारतीय बुलेटिन

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team
निधन/ नहीं रहे छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ( Ajit jogi)

छत्तीसगढः छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री ‘‘अजीत जोगी’ अब हमारे बीच नही रहे। ‘अजीत जोगी’ लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। आज दिल के दौरे से उनका निधन हो गया है। उनको तीन बार दिल का दौरा पड़ चुका था। उनको छत्तीसगढ़ का पहला मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त था। वह छत्तीगढ़ के पहले मुख्यमंत्री थे। वह आईएएस से राजनीति में आये थे। उनके मौत की खबर उनके बेटे अमित जोगी ने ट्वीटर पर दी।

उन्होंने लिखा कि- मैंने ही नहीं अपने पिता का साया खोया है बल्कि ढाई करोड़ लोगों ने अजीत जी को खोया है। गांव-गरीब का सहारा, छत्तीसगढ़ का दुलारा हमें छोड़ कर चला गया है। वेदना की इस घडी में मैं निशब्द हूं- भगवान आप की आत्मा को शांति दे।

उनका अंतिम संस्कार कल उनकी जन्म भुमि गौरेला में होगा। उन्होंने छत्तीसगढ में जनता कांग्रेस की नींव रखी। यानि उन्होंने जनता कांग्रेस पार्टी का निर्माण किया। वह इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडेलिस्ट थे। उनका जन्म 29 अप्रैल 1946 (आयु 74 वर्ष), बिलासापुर में हुआ था। उनका पूरा नाम अजीत प्रमोद जोगी था। उन्होंने अपनी पढाई-नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी से पूर्ण की थी।

इंजीनियर से शुरुआत की अपने करियर की।

अजीत जोगी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद पहले भारतीय पुलिस सेवा और फिर भारतीय प्रशासनिक की नौकरी की। बाद में वे मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के सुझाव पर राजनीति में आये। 

राजीव गांधी के हितैशी माने जाते थे ‘अजीत जोगी’

गौरतलब था कि राजीव गांधी जब रायपुर आया करते थे, तब अजीत जोगी उनको लेने के लिए स्वंय एयर पोर्ट जाया करते थे। वह राजीव गांधी के चहेते थे। राजीव गांधी उनको बहुत पसंद करते थे। उन्होंने जोगी लाओ, नौकरी पाओ का नारा दिया था, जो अपने समय में बहुत प्रचलित बन गया था।

ये भी पढें- कोरोना वायर के कारण सील किये हरियाणा सरकार ने बोर्डर, जाम का लगा तांता।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Rashifal

Stock Market Updates

Live Cricket Updates