September 21, 2024 5:03 PM

दिल्ली सरकार ने आज किया Lockdown 4.0 लागू। जाने full detail, क्या खोला-क्या रहेगा बंद।

टीम, भारतीय बुलेटिन

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team
केजरीवाल सरकार दिल्ली को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली में कराएगी फ्री ट्रांसप्लान्टेशन और लगाएगी स्मॉग टावर।
  • दिल्ली सरकार ने आज Lockdown 4.0 का किया ऐलान।
  • जहां मेट्रो रहेगी बंद वहीं चलेंगी कुछ बसें। 20 से ज्यादा यात्री नही होने चाहिए बस में।
  • तो वहीं कार में केवल दो से ज्याद लोग नहीं होने चाहिए।

नयी दिल्लीः दिल्ली सरकार ने आज Lockdown 4.0 का ऐलान करते हुए बताया कि दिल्ली में क्या खुलेगा क्या नहीं खुलेगा। दिल्ली ने केंद्र सरकार की गाइ़डलाइन्स का पालन करते हुए लॉकडाउन को 31 मई के लिए बढा दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में अभी कुल 10,054 कोरोना के मरीज हैं। इनमें से 4485 लोगों को इलाज के द्वारा स्वस्थ्य किया जा चुका है। और 160 लोगों की जान चली गयी है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ये भी कहा कि दिल्ली के ये मरीज अन्य राज्यों और अन्य देशों के मुकाबले कम हैं। उन्होंने बताया कि जब तक कोरोना वायरस की vaccine नहीं आ जाती, तब तक दिल्ली में हमें कोरोना के साथ काम करने की आदत डालनी पडेगी। उन्होंने कहा कि अब लॉकडाउन से हमें बाहर आना होगा। ताकि हम अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे पटरी पर ला सकें।

Lockdown से क्या सीखा।

केजरीवाल का कहना है कि, लॉकडाउन से हमने कोरोना से लडने की तैयारियां कर ली हैं। जैसे-

  • हमने testing kit तैयार कर ली है।
  • अस्पाताल नामांकित कर लिए हैं।
  • अस्पताल में बैड्स लगा लिए हैं।
  • ventilators की व्यवस्था कर ली है।
  • pp kit की व्यवस्था कर ली है।
  • oxygen की व्यवस्था कर ली है।

इस लिए अब हमें धीरे-धीरे अर्थव्यवस्था को भी पटरी पर लाने की दिशा की ओर कदम बढाना पढेगा। कन्द्र सरकार की गाइडलाइंस के हिसाब से हमने लॉकडाउन में कुछ ढील दी है।

क्या खुलेगा, क्या नहीं खुलेगा।

  • Metro नहीं चलेगी।
  • School, college. college training centres, institutes बंद रहेंगे।
  • Hotel बंद रहेंगे।
  • Cinema hall बंद रहेंगे।
  • Gymnagium बंद रहेंगे।
  • swimming pool बंद रहेंगे।
  • Entertainment parks बंद रहेंगे।
  • Theatres बंद रहेंगे।
  • Barr बंद रहेंगे।
  • Auditorium बंद रहेंगे।
  • Assembly halls बंद रहेंगे।

अन्य में ये भी बंद रहेंगी।

  • सामाजिक, धार्मिक, स्पोर्टस, मनोरंजकपरक एकेडमिक, सास्कृतिक, या किसी भी प्रकार के जलसा या कार्यक्रम जहां पर अत्यधिक संख्या में लोग इकट्ठे हो सकें। ऐसे स्थानों को बंद ही रखा जाएगा। जैसे मंदिर, मस्जिद, चर्च गुरुद्वार इत्यादि बंद ही रहेंगे।
  • Barber/ नाई की दुकाने बंद रहेंगी।
  • Spa बंद रहेंगे।
  • शाम को 7 बजे से सुबह के 7 बजे तक घर से निकलना सख्त मना है। केवल बहुत जरुरी सामान की दुकाने खुली रहेंगी।
  • 65 साल से ज्यादा आयु के सीनियर सिटेजन, गर्भवती महिलाएं और कुछ बीमारियों से पीडित लोग जैसे- दिल की बीमारी, डायबिटीस की बीमारी वाले लोग घर से बाहर नहीं निकलेंगे। इन लोगों को कोरोना वायरस से ज्यादा खतरा है।
  • Restaurants खोल दिये जाएंगे परन्तु बैठ के खाना खाना मना है।होम डिलीवरी करवा सकते हैं।
  • Sports complex खोल दिये जाएंगे। लेकिन यहां मैच के दौरान दर्शक उपस्थित नहीं होंगे।

यातायात में ये खुलेंग।

  • यातायात में ढील दी जा रही है परन्तु कुछ नियमों के साथ
  • ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, साइकिल रिक्शा, ये खोले जा रहे हैं लेकिन बैठने की अनुमति केवल एक यात्री को ही है।
  • Taxi, Cab में केवल दो पैसेंजर मान्य हैं।
  • ग्रामीण सेवा,फटफट सेवा, इको फ्रेंडली सेवा, चलेगी लेकिन दो ही यात्री बैठ सकते हैं।
  • Maxi cab में केवल 5 Passenger ही allowed हैं।
  • R-TV में मात्र 11 सवारी ही बैठा सकते हैं। लेकिन हर सवारी उतरने के बाद चालक की यह जिम्मेदारी होगी कि, वह उस जगह को disinfect करे जहां पहले सवारी बैठी थी। उसके बाद दूसरी सवारी बैठाए। इस प्रकार न चालक को खतरा होगा और न यात्री को।
  • car pooling और car sharing allowed नहीं है।
  • बसों में केवल 20 यात्रियों को बैठानी अनुमति दिल्ली सरकार ने इस lockdown 4.0 में दी है। बस मे चढने से पहले हर यात्री की स्क्रीनिंग की जाएगी। बस स्टाप पर सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जाएगा। ये transport department की जिम्मेदारी होगी। सामाजिक दूरी का ध्यान बस के अन्दर भी और हर स्टाप पर रखा जाएगा।
  • Motorcycle पर केवल एक व्यक्ति मान्य किया गया है। गाडी से और व्यक्तिगत तौर पर भी कोई आ जा सकता है।
  • कारों में केवल दो लोग ही मान्य किये गये हैं। दो से ज्यादा लोग मान्य नहीं हैं।
  • Two wheeler पर पीछे सवारी नहीं बैठा सकते हो।
  • private companies ज्यादा कोशिश करें घर से काम कराएं।
  • सभी मार्केट खुल जाएंगे लेकिन odd -even लागू रहेगा। एक दिन odd वाले खोलेंगे औऱ एक दिन even वाले खोल सकेंगे।
  • standalone, labor roots shops, Residential shops खुलेंगी लेकिन सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जाएगा। जो दुकानदार सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखेगा उसकी दुकान बंद करदी जाएगी।
  • सारे कारखानें/ industry खोली दी गयी है।
  • construction का काम शुरु कर दिया गया है लेकिन दिल्ली में मौजूद लेबर ही काम कर सकेेंगे। transport worker काम नहीं कर सकेंगे।
  • शादी विवाह समारोह में केवल 50 लोग ही उस्थित हो पाएंगे। साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखनी होगी।
  • अंतिम संस्कार में केवल 20 लोग सामाजिक दूरी के साथ उपस्थित हो पाएंगे।

Containment zone मे कोई राहत नहीं।

  • Containment zone में कोई भी राहत Lockdown 4.0 मे नही दी गयी है। केवल बहुत जरुरत की दुकाने खोली जा सकंगी।

interstate में ये ढील

अंतरराज्यीय में बोर्डर पर डॉक्टर्स, नर्स, पैरा-मेडिकल स्टाफ, सेनिटाइज मे जुटे लोगों व ambulance को बिना रोक टक क आने जाने की अनुमति है। intestate में ट्रकों को भी आने की अनुमति दी गयी है। चाहें उनमें सामान भरा हो या खाली हों।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Rashifal

Stock Market Updates

Live Cricket Updates