September 20, 2024 3:19 PM

प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद आज चलाई गयी स्पेशल ट्रेन।

टीम, भारतीय बुलेटिन

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team
केन्द्र सरकार की स्वीकृति के बाद आज चली पहली ट्रेन

नई दिल्लीः केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद आज तेलंगाना से झारखंड के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई गयी। ये स्पेशल ट्रेन हैदराबाद के लिंगमपल्ली से हतिया झारखंड के लिए चलाई गयी है। आप को बता दें कि ये आज रात झारखंड पहुंच जाएगी। प्रवासी मजदूरों के लिए ये एक राहत भरी खबर है। अब राज्य सरकारें अपने-अपने राज्य के मजदूरों को वापस लाने के लिए जुट गयी हैं। वहीं केंद्र सरकार भी राज्य सरकारों का साथ देती नज़र आ रही है।

यूपी भी बना रहा योजना।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, ‘‘योगी आदित्यनाथ’’ अपने प्रदेश के मजदूरों को वापसी के लिए योजना बना रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के प्रवासी मजदूरों को आश्वासन दिया है कि जो मजदूर जहां है वहीं रहे। प्रदेश सरकार उनकी वापसी के लिए इंतजाम में जुटी है। वह पैदल न चलें बहुत जल्द उन को उनके घर वापस बुला लिया जाएगा.

आज तेलंगाना से झारखंड के लिए स्पेशल ट्रेन को चलाया जाना ये संकेत हैहै कि राज्य सरकारें अब अपने-अपने प्रदेश के मजदूरों को वापस लाने के लिए योजना बना रही हैं। वहीं केन्द्र सरकार भी इन प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने मे राज्य सरकार के आडे नहीं आ रही है। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए प्रवासी मजदुरों को उनके राज्य तक पहुंचाया जा रहा है। इसी लिए अब उत्तर प्रदेश सरकार भी केन्द्र सरकार की रही झंडी का इंतजार कर रही है।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Rashifal

Stock Market Updates

Live Cricket Updates