September 21, 2024 3:07 AM

चेन्नई में फसे इस प्रवासी मजदूर की सोनू सूद करते मदद। तब तक हो गया था ठगी का शिकार। अब सोनू सूद पहुंचा रहे हैं घर।

टीम, भारतीय बुलेटिन

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team
प्रवासी मजदूरों के मसीहा व अभिनेता सोनू सूद ने जनता से की अपील गैर जरुरतमंद रिक्वेस्ट न डालें। इससे जरुरतमंद प्रवासी मजदूर प्रभावित हो रहा है। लोग रिक्वेस्ट डालकर कर देते हैं डिलीट।

मुंबईः सोनू सूद प्रवासी मजदूरों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं है। इसी लिए तो अभिनेता, सोनू सूद बराबर प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहे हैं। शायद इसी लिए प्रवासी मजदूर भी उनसे मदद की उम्मीद लगाये रहते हैं।

चेन्नई में रह रहे इस प्रवासी मजदूर ने अभिनेता सोनू सूद से अपने घर मुंबई जाने के लिए लगाई गुहार। इस ने बार-बार ट्वीटर से ट्वीट किया, Whats app से मैसेज किया। लेकिन अभिनेता ने कोई जबाव नहीं दिया। जब जवाब दिया तब तक यह प्रवासी मजदूर ठगीका शिकार हो गया था। अभिनेता सोनू सूद के नाम से कुछ लोगों ने इस प्रवासी मजदूर से परमिट के नाम पर पैसे ठग लिये थे। उसके बाद अभिनेता, सोनू सूद ने इसे आज उसके घर मुंबई पहुंचाने का किया वादा।

प्रवासी मजदूर

लेकिन जैसे ही अभिनेता सोनू सूद को प्रवासी मजदूर एलेक्जेंडर सोनू को ट्वीट मिला। सोनू सूद ने जवाब ही नहीं दिया बल्कि उनके घर मुंबई पहुंचाने का वादा भी किया। साथ ही उन्होंने कहा, कि किसी को भी मेरे नाम पर पैसे मत दो।

साथ ही आप को बता दें कि, आज एक और प्रवासी मजदूर ने सोनू सूद से मदद मांगी। यह प्रवासी मजदूर मोगा पंजाब में फंसा था। उसने अभिनेता से अपने गाँव, उत्तर प्रदेश जाने की मदद मांगी। सोनू सूद ने जवाब में कहा, कि घर जाना चाहते हो या मोगा में ही काम दिलवा दूं। क्योंकि मोगा पंजाब के ही रहने वाले हैं, अभिनेता सोनू सूद।

ये भी पढें- अभिनेता सुशांत सिंह ने किस वजह से की खुदखुशी।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Rashifal

Stock Market Updates

Live Cricket Updates