September 22, 2024 5:07 AM

आसमान छू रही हैं पेट्रोल और डीजल की कीमतें। 19 दिन में 8 से 10 रु. तक बढे।

टीम, भारतीय बुलेटिन

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team
petrol and diesel की बढती कीमतों के खिलाफ देश के कई राज्यों में हुया विरोध प्रदर्शन।
  • लगातार बढ रही हैं पेट्रोल और डीजल की कीमतें।
  • 19 दिन में 8 से 10 रु. तक बढे।
  • विपक्षी राजनीतिक पार्टियों ने निकाली रैलियां।

नयी दिल्लीः वर्तमान समय में पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। सरकार ने पिछले 19 दिन में पेट्रोल और डीजल पर 8 से 10 रु. तक बढा दिये हैं। आज भी 16 पैसे डीजल पर औऱ 14 पैसे पेट्रोल पर बढा दिये गये। वर्तमान समय में पेट्रोल 79.88 रु. और डीजल 81.45 रु. तक बिक रहा है। बढ रहीं पेट्रोल और डीजल की कामतें आसमान छू रही हैं।

बढती कीमतों को लेकरविपक्षी पार्टियों ने सरकार पर हल्ला बोल दिया है। लगातार बढ रही कीमतों को लेकर अभी तक विपक्षी पार्टियां सोशल मीडिया पर होर्डिंग कैंपन कर रहीं थी। लेकिन अब खुल कर सरकार का विरोध कर रही हैं।

तेजस्वी यादव ने निकाली रैली।

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने अपने भाई तेज प्रताप सिंह व कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर बिहार में साइकिल रैली निकाली। यह रैली देश में लगातार बढ रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर निकाली गयी।

वहीं मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने भी देश में लगातार बढ रही कीमतों को लेकर भोपाल में साइकिल रैली निकाली। ये साइकिल रैली भी देश में लगातार बढ रही कीमतों को लेकर निकाली गयी। जिसमें दिग्विजय सिंह और पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गयी। साथ कई धाराओं में केस दर्ज भी कर लिया गया।

ये भी पढें- दो दोस्त मुंबई में कोरोना मरीजों को कर रहे फ्री में ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई।

कई धाराओं में हुआ केस दर्ज।

कल बढ रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों के विरोध में दिग्विजय सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कई धाराओं में मुकद्दमा दर्ज किये गये। धारा-188 (लॉक़डाउन में उल्लंघन), धारा-143 (गैर कानूनी जन समूह का सदस्य होना), धारा-269 और 270 (कोरोना वायरस को फैलाना)। आईपीसी की धारा-269 और 270 मशहूर सिंगर कनिका कपूर पर भी लगी थी। क्यों कि उनकी वजह से कोरोना लगभग 300-400 लोगों में फैला था।

ये भी पढें- बाबा राम देव की खुल गयी पोल, नहीं मिला था- colonil kit बनाने का लाइसेंस।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Rashifal

Stock Market Updates

Live Cricket Updates