September 21, 2024 12:06 PM

उड़िया फिल्म स्टार sabyasachi mishra प्रवासियों की कर रहे हैं मदद। सोनू सूद ने ट्वीट करके दी बधाई, देखें वीडियो।

टीम, भारतीय बुलेटिन

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team
उडिया फिल्म स्टार Sabyasachi Mishra भी सोनू सूद की तरह ही प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचा रहे है।

उडीसाः उडिया फिल्म स्टार Sabyasachi Mishra भी सोनू सूद की तरह ही उडीसा में प्रवासी मजदूरों को मदद कर रहे है। वह भी अपने खर्चे पर उडीसा के प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेज रहे हैं। अभिनेेता सब्यासाची ने भी बहुत सारे मजदूरों को उनके घर भेज दिया है और बराबर भेज रहे हैं।

एक्टर सोनू सूद की तरह उडिया एक्टर सब्यासाची भी उडीसा में कर रहे हैं प्रवासी मजदूरों की मदद।

लेकिन सोनू सूद को जैसे ही अभिनेता सब्यासाची के बारे में पता चला सोनू सूद ने तुरंत गर्व महसूस किया और उनके इस परोपकारी काम के लिए God bless you. कहा। सोनू सूद ने उनके काम को सराहा। और जम कर उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा, कि देश को आप जैसे अन्य लोगों की जरुरत है।

Actor Sabyasachi Mishra ने भी सोनू सूद को रिप्लाई किया। सब्यासाची ने जवाब में उनको धन्यवाद किया। और सोनू से एक सवाल पूंछा कि- आप आप पूरे भारत के प्रवासी मजदूरों की कैसे मदद कर पा रहे है?

साथ में कहा कि हमें प्रवासी मजदूरों की मदद तेजी से करनी है। रोकनी नहीं है। कोरोना खत्म होने के बाद मैं अपनी पूरी फैमिली के साथ आप का इंतजार करुंगा। हम जल्द ही मिलेंगे।

आंध्र प्रदेश के जिले गुंटूर से पहुंचवाया घर।

उडिया एक्टर, सब्यासाची भी बराबर उडीसा के प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहे हैं। वह हजारों की संख्या में मजदूरों को उनके घर भेज चुके हैं। उपर्युक्त वीडियो बीते 24 घंटे का है जिसमें सब्यासाची ने आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले से प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचवाया। उनके इस कार्य में आंध्र प्रदेश प्रशासन ने भी उनकी मदद की।

ये भी पढें- टी.वी एक्टर दीपिका सिंह की दिल्ली सरकार ने की मदद, मां है कोरोना।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Rashifal

Stock Market Updates

Live Cricket Updates