September 21, 2024 12:20 PM

मानसून सत्र के शुरु होने से पहले ही Pm Narendra Modi पर राहुल ने कसा तंज कहा,अनियोजित लॉकडाउन एक व्यक्ति के अहंकार की देन जिससे कोरोना देश भर में फैल गया।

टीम, भारतीय बुलेटिन

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team
आज से संसद का मानसून सत्र शुरु हो गया है। सत्र शुरु होते ही कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने Pm Narendra Modi पर मोर्चा खोल दिया है।

नयी दिल्लीः आज से संसद का मानसून सत्र शुरु हो गया है। लेकिन मॉनसून सत्र शुरु होते ही Pm Narendra Modi पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोर्चा खोल दिया है।

राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा कि कोरोना के आंकडे इस हफ्ते 50 लाख और एक्टिव केस 10 लाख पार हो जाएंगे। उन्होंने आगे लिखा कि, ‘अनियोजित लॉकडाउन एक व्यक्ति के अहंकार की देन है जिससे कोरोना देश भर में फैल गया। मोदी सरकार ने कहा, आत्मनिर्भर बनिए यानि अपनी जान स्वयं ही बचा लीजिए क्योंकि पीएम मोर के साथ व्यस्त हैं।

ये भी पढें- नयी शिक्षानीति में हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों के समाहित किया गया है- पीएम मोदी।

राहुल गांधी इस समय भारत में नहीं हैं क्योंकि राहुल कांग्रेस की अंतरिंम अध्यक्ष सोनिया गांधी यानि उनकी मां को रुटीन चेकअप के लिए विदेश ले गये हैं। सोनिया गांधी का रुटीन चेकअप चल रहा है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी संसद के मॉनसून सत्र के शुरुआती दिनों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। लेकिन मडिकल चेकअप के बाद वह संसद के मॉनसून सत्र में हिस्सा लेंगी।

Pm Narendra Modi ने सैनिकों को संबोधित किया।

तो वहीं संसद के मॉनसून सत्र में पीएम मोदी ने देश के सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘मुझे विश्वास है कि संसद के सभी सदस्य एक समान संदेश देंगे कि देश हमारे सैनिकों के साथ खडा है।

आगे पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘कि इस सदन की एक और जिम्मेदारी है, विशेषकर इस सत्र की जिम्मेदारी है। आज जब हमारी सेना के वीर जवान सीमा पर डटे हुए हैं। बडी हिम्मत के साथ , जजबे के साथ, बुलंद हौसलों के साथ, दुर्गम पहाडियों में डटे हुए हैं। औऱ कुछ समय के बाद वर्षा भी शुरु होगी। जिस विश्वास के साथ वह खडे हैं। वह मात्रभूमि की रक्षा केलिए खडे हैं। इस लिए यह सदन भी, सदन के सभी सदस्य भी एक स्वर से, एक भाव से, एक भावना से,एक संकल्प से, वह संदेश देंगे कि सेना के जवानों के पीछे पूरा देश खडा है। संसद और संसद सदस्यों के माध्यम से खडा है। ये मजबूत संदेश पूरा सदन देगा। पूरे सदन सदस्य देंगे, ऐसा मेरा विश्वास है।

संसद सत्र में स्वर्गीय नेताओं को दी गयी श्रृद्धांजलि।

संसद सत्र में सासंदो ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, महान शास्त्री गायक पंडित जसराज, छत्तिसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, सांसद राज्यपाल लालजी टंडन, यूपी की मंत्री कमल रानी और चेतन चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह व अन्य लोगों को श्रृद्धांजिल अर्पित की गयी।

ये भी पढें- पीएम मोदी न टैक्स सिस्टम में किये बढे बदलाव, जाने पूरी ख़बर।

ये भी पढें- NEP/ नयी शिक्षानीति पर पीएम मोदी का जोरदार भाषण, जरुर पढें

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Rashifal

Stock Market Updates

Live Cricket Updates