September 21, 2024 3:19 AM

चिराग पासवान ने अब साधा निशाना मुंगेर में गोलीबारी और लाठी चार्ज के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। जनरल डायर की भूमिका निभा रहे हैं नीतीश कुमार।.

टीम, भारतीय बुलेटिन

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team
तेजस्वी के बाद अब चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुंगेर गोलीबारी कांड का जिम्मेदार ठहराया है। साथ कहा है कि नीतिश कुमार जनरल डायर की भूमिका निभा रहे है।

नयी दिल्लीः जहां एक तरफ बिहार विधान सभा में पहले चरण की वोटिंंग जारी है। वहीं मुंगेर में हुयी घटना को लेकर तेजस्वी यादव और लोक जनशक्ति के मुखिया चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को आडे हाथों लिया है। पहले तेजस्वी ने मुंगेर गोली कांड के लिए नीतीश सरकार को कटघरे में किया, तो अब चिराग पासवान ने सीधा-सीधा नीतीश कुमार को मुंगेर घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

चिराग पासवान ने कहा कि मुंगेर में गोली बारी के लिए नीतिश सरकार जिम्मेदार है। जिससे एक व्यक्ति की जान चली गयी और आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल है। चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर ये कह कर भी निशाना साधा कि मुख्यमंत्री जनरल डायर की भूमिका निभा रहे हैं। मुंगेर घटना की जांच होनी चाहिए।

तेजस्वी यादव ने भी साधा निशाना

वहीं तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी से पर ये कह कर हमला बोला कि मुंगेर में हुयी गोली कांड में वर्तमान में मौजूद डबल इंजन (नीतिश+ बीजेपी) की सरकार का हाथ है। इस लिए तेजस्वी ने सुशील मोदी से सवाल पूछा कि पुलिस को गोली चलाने की अनुमति किसने दी। जिससे पुलिस ने जनरल डायर की तरह फायरिंग की और एक व्यक्ति की जान चली गयी।

तेजस्वी यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने हाईकोर्ट की निगरानी ने मुंगेर घटना की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि हम घटना की हाईकोर्ट से जांच कराने की मांग चाहते हैं।

कल घटी थी बिहार के मुंगेर में घटना

मां दूर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान सोमवार की देर रात पुलिस और आम लोगों के द्वारा हुयी हिंसक झडप में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी, वहीं 6 से ज्यादा लोग घायल हो गये थे। एडीजी की निगरानी में जांच जारी है। साथ ही तनाव को देखते हुए पारा मिलिट्री फोर्स और बिहार पुलिस के जवान संयुक्त रुप से गस्त लगा रहे हैं।

ये भी पढें- 48 साल की उम्र में मंदिरा बेदी के घर आयी नंही परी, ‘बेटे वीर’ ने किया स्वागत

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Rashifal

Stock Market Updates

Live Cricket Updates