लुधियानाः कांग्रेस पार्टी के सांसद रवनीत बिट्टू ने आम आदमी पार्टी (Aap) द्वारा जारी की गयी 10 मंत्रियों की लिस्ट को लेकर निशाना साधा है। रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet singh bittu) ने ट्विटर पर ट्विट जारी कर लिखा- आम आदमी पार्टी (Aap) द्वारा मंत्री बनाए जाने वाले विधायकों की लिस्ट जारी कर दी गयी है। जिसमें लुधियाना में से एक भी नाम शामिल नहीं किया गया है।
Read Also: योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर की जनता के साथ इस तरह इन्जॉय की होली।
इस को लेकर रवनीत बिट्टू (Ravneet singh bittu) ने ट्विट पर ट्विट जारी कर आम आदमी (Aap) पार्टी पर निशाना साधा है। जबकि लुधियाना ने लुधियाना जिले की 14 सीटों में से 13 पर विजयी हासिल की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि आज पंजाब में नई सरकार बनने के साथ ही नए मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। पंजाब का सबसे बड़ा जिला लुधियाना है और आम आदमी पार्टी ने जिले की 14 विधानसभा सीटों में से 13 पर जीत हासिल की है लेकिन दुख की बात है कि लुधियाना को कैबिनेट से बाहर रखा गया है। लुधियाना पंजाब के सबसे बड़े जिलों में से एक है और यहां एक भी कैबिनेट मंत्री ने शपथ नहीं ली है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ। ਪੰਜਾਬ ਸੂਬੇ ਦਾ ਇੱਕ ਵੱਡਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਲੁਧਿਆਣਾ ਹੈ ਤੇ ਇੱਕ ਵੀ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਇੱਥੋਂ ਬਣਾ ਕੇ ਸਹੁੰ ਨਹੀਂ ਚੁਕਾਈ ਗਈ। ਇਹ ਬੜੀ ਮੰਦਭਾਗੀ ਗੱਲ ਹੈ।
— Ravneet Singh Bittu (@RavneetBittu) March 19, 2022
2/2
ਅੱਜ ਜਿਹੜੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਨਵੀਂ ਸਰਕਾਰ ਬਣੀ ਹੈ, ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਨਵੇਂ ਮੰਤਰੀ ਮੰਡਲ ਦਾ ਵਿਸਥਾਰ ਵੀ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਲੁਧਿਆਣਾ ਹੈ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀ 14 ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਸੀਟਾਂ ਵਿਚੋਂ 13 ਸੀਟਾਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਜਿੱਤੀ ਹੈ ਪਰ ਬੜੇ ਹੀ ਦੁੱਖ ਦੀ ਗੱਲ ਹੈ ਕਿ ਫਿਰ ਵੀ ਲੁਧਿਆਣਾ ਨੂੰ ਮੰਤਰੀ ਮੰਡਲ ਤੋਂ ਪਰ੍ਹੇ
— Ravneet Singh Bittu (@RavneetBittu) March 19, 2022
1/2
ये भी पढेंः पंजाब फतह करने के बाद अब, हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी लडेगी चुनाव, दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री का बडा ऐलान।
ये भी पढेंः chitrangada singh ने सोशल मीडिया पर दिखाया अपना बोल्ड लुक फैस हुए दीवाने.

Author: टीम, भारतीय बुलेटिन
Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team