September 20, 2024 3:21 PM

फरीदाबाद में 1 जूलाई से सिंगलयूज प्लास्टिक पर पूर्णता लग रहा है प्रतिबंध, डीसी जितेंद्र यादव

टीम, भारतीय बुलेटिन

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team
फरीदाबाद में 1 जूलाई से सिंगलयूज प्लास्टिक पर पूर्णता लग रहा है प्रतिबंध, डीसी जितेंद्र यादव

हरियाणा, फरीदाबादः फरीदाबाद में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण लगाने और वातावरण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से सरकार एवं एनजीटी (NGT) द्वारा सिंगलयूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। इसकी जानकारी स्वंय जिला प्रशासन ने ट्वीट के माध्यम से दी। डीसी जितेन्द्र यादव (DC Jitendra Yadav) ने कहा कि पहली जुलाई से फरीदाबाद में सिंगलयूज प्लास्टिक के इस्तेमाल और बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस लिए निर्धारित तारीक से पहले जिला में पर्यावरण को सिंगलयूज प्लास्टिक से पहुंचने वाले नुकसान के प्रति जनमानस में चेतना जागृत करने व बाजार में व्यापारियों व खुदरा विक्रेताओं को पॉलीथिन के विकल्प अपनाने से जुड़ी गतिविधियां भी आरंभ की जा रही हैं ताकि प्रर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सके।

आप को बता दें कि एनजीटी द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण लगाने और वातावरण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से सरकार एवं एनजीटी द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। सरकार एवं एनजीटी (NGT) द्वारा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट नियम, 2016 को प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा गया है। आदेशों की अवहेलना पर संबंधित व्यक्ति या संस्थान के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने का भी प्रावधान किया गया है।

प्रदूषण का सबसे बढा कारण है प्लास्टिक का प्रयोग

डीसी जितेन्द्र यादव ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण प्लास्टिक है। प्लास्टिक हमारे वातावरण को कई तरीकों से नुकसान पहुंचाता है। प्लास्टिक कई सालों तक नष्ट नहीं होता है, जिसके कारण सालों तक वातावरण को इसका नुकसान झेलना पड़ता है। हम सभी को ये बात समझनी होगी कि प्लास्टिक ना केवल वातावरण के लिए बल्कि मनुष्य के लिए भी खतरनाक है।

फरीदाबाद में 1 जूलाई से सिंगलयूज प्लास्टिक पर पूर्णता प्रतिबंध

डीसी जितेन्द्र यादव ने कहा कि आगामी एक जुलाई से प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध लग जाएगा। ऐसे में हम सभी को मिलकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभानी है। पॉलीथिन पर रोक न केवल हमारे लिए बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए भी बहुत जरूरी है। प्लास्टिक के दुष्प्रभाव को लेकर जन जागरण अभियान भी चलाया जा रहा है।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Rashifal

Stock Market Updates

Live Cricket Updates