• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

Faridabad news: एसपीओ मोहनलाल की हत्या के मामले में सूरजकुंड थाने में मुकदमा दर्ज, आरोपी काबू

by टीम, भारतीय बुलेटिन
July 28, 2023
in राज्य
0
26 जुलाई, बता दें कि बीती रात करीब 9 बजे की घटना है। एक आवारा किस्म का युवक गोल चक्कर के पास गाली गलौज करता घूम रहा था सिपाही सुरेश तथा एसपीओ मोहनलाल की नाका ड्यूटी लगाई थी। एसपीओ मोहनलाल सूरजकुण्ड गोलचक्कर स्थित पुलिस पिकेट में वर्दी पहनने के लिए जाने लगा तब आवारा किस्म का युवक गोल चक्कर पर गाली गलौज करता हुआ घूम रहा था , मोहनलाल ने उसे बोला कि तुम अपने घर जाओ, फालतू मे बकवास करते घूम रहे हो। जब एसपीओ मोहनलाल सड़क किनारे फोन पर बात कर रहा था तब आवारा किस्म के युवक ने इंटरलॉक टाइल उठाकर एसपीओ की सर में मार दिया। जिससे मोहनलाल की मृत्यु हो गई

पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मी के परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं.

फ़रीदाबाद: 26 जुलाई, बता दें कि बीती रात करीब 9 बजे की घटना है। एक आवारा किस्म का युवक गोल चक्कर के पास गाली गलौज करता घूम रहा था

सिपाही सुरेश तथा एसपीओ मोहनलाल की नाका ड्यूटी लगाई थी। एसपीओ मोहनलाल सूरजकुण्ड गोलचक्कर स्थित पुलिस पिकेट में वर्दी पहनने के लिए जाने लगा तब आवारा किस्म का युवक गोल चक्कर पर गाली गलौज करता हुआ घूम रहा था , मोहनलाल ने उसे बोला कि तुम अपने घर जाओ, फालतू मे बकवास करते घूम रहे हो। जब एसपीओ मोहनलाल सड़क किनारे फोन पर बात कर रहा था तब आवारा किस्म के युवक ने इंटरलॉक टाइल उठाकर एसपीओ मोहन लाल के सर में मार दिया। जिससे एसपीओ मोहनलाल की मृत्यु हो गई. ये भी पढेंः सनी देओल के छोटे बेटे Rajveer Deol की फिल्म ‘Dono’ का टीजर आज हो गया रिलीज. गदगद हुआ देओल परिवार.

दिल्ली का रहने वाला है

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि काबू किए गए आरोपी का नाम संतोष है जिसकी उम्र करीब 24 वर्ष है। आरोपी पलवल के मित्रोल का रहने वाला है जो अब यहां दिल्ली के पहलादपुर में रह रहा था। आरोपी के पिता टेलर का काम करते हैं आरोपी आवारा किस्म का व्यक्ति है जो इधर-उधर घूमता रहता है। सिपाही सुरेश द्वारा थाने में दी गई शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। मौके पर पुलिस के उच्च अधिकारी तथा क्राइम ब्रांच की टीम ने पहुंचकर मौका मुआयना किया। मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गऐ ।  आसपास के लोगों से ली गई जानकारी से पता लगा  कि आरोपी वहां पर गाली देता हुआ घूम रहा था जिसे आसपास के रेहडी पटरी वालों ने जाने के लिए कहा और पुलिसकर्मी ने भी जब उसे वहां से जाने के लिए कहा तो गुस्से में आकर आरोपी ने इंटरलॉक ईंट मारकर पुलिसकर्मी को घायल कर दिया और वहां से फरार हो गया। पुलिस मोहनलाल को इलाज के लिए तुरंत चार्मवुड विलेज के सुप्रीम हॉस्पिटल लेकर गई लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ये भी पढेंः Faridabad News: क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद किए 4.05 लाख रुपए व क्राइम ब्रांच 17 ने अवैध नशा 9.920 किलोग्राम गांजे सहित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार.

एसपीओ मोहनलाल की हत्या के आरोपी को किया काबू

मुखबिर और आसपास के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच DLF प्रभारी की टीम ने आरोपी संतोष को काबू किया है जिससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ उपरांत गिरफ्तार किया जाएगा

एसपीओ मोहनलाल पुत्र फूल सिंह सिरसा जिले के रत्ता खेड़ा गांव के रहने वाले थे जिनका जन्म 10 जुलाई 1981 को हुआ। पुलिस विभाग में भर्ती होने से पहले वह एचआईएसएफ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पुलिस विभाग में वह 20 जुलाई 2017 को भर्ती हुए थे, वह सूरजकुंड थाने में अपनी सेवाएं दे रहे थे। मोहनलाल के दो बच्चे हैं जिसमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। ये भी पढेंः बदरपुर बॉर्डर क्राइम ब्रांच की टीम ने देसी कट्टा बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर, भेजा जेल.

पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा को जैसे ही इसके बारे में सूचना मिली तो उन्होंने आरोपी की जल्द से जल्द धरपकड़ करने के निर्देश दिए थे ।

पुलिस आयुक्त ने मृतक पुलिसकर्मी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मोहनलाल ने अपनी ड्यूटी पर तैनात रहते हुए अपनी जान गवा दी।  गिरफ्तार हत्या आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी। इसके साथ ही पुलिसकर्मी के परिजनों की आर्थिक सहायता के लिए उन्हें इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत मदद दी जाएगी। ये भी पढेंः Faridabad News: 7.900 किलोग्राम गांजे सहित 2 आरोपियों को क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार

पुलिस प्रवक्ता।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: faridabadfaridabad aaj ki crime newsfaridabad breaking newsfaridabad crime latest newsfaridabad crime newsfaridabad latestfaridabad latest crime newsFARIDABAD LATEST HINDI NEWSfaridabad latest newsfaridabad live newsFaridabad newsFARIDABAD POLICEfaridabad today newsFARIDABAD TRAFFIC POLICEFARIDABD LATEST NEWSSPO MOHAN LALSPO MOHAN LAL MURDER CASE
Previous Post

Faridabad News: क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद किए 4.05 लाख रुपए व क्राइम ब्रांच 17 ने अवैध नशा 9.920 किलोग्राम गांजे सहित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार.

Next Post

Faridabad News: डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ ने मोहर्रम के अवसर पर पल्ला, सराय, सेक्टर 31 एरिया में पहुंचकर थाना प्रभारियों को कानून व्यवस्था कायम रखने के दिए अहम दिशा निर्देश.

Next Post
Faridabad News: डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ ने मोहर्रम के अवसर पर पल्ला, सराय, सेक्टर 31 एरिया में पहुंचकर थाना प्रभारियों को कानून व्यवस्था कायम रखने के दिए अहम दिशा निर्देश

Faridabad News: डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ ने मोहर्रम के अवसर पर पल्ला, सराय, सेक्टर 31 एरिया में पहुंचकर थाना प्रभारियों को कानून व्यवस्था कायम रखने के दिए अहम दिशा निर्देश.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
%d