• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

दैनिक ट्रिब्यून के वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेश शर्मा पर हमला करने वाले 1 आरोपी को, क्राइम ब्रांच ने धरदबोचा.

by टीम, भारतीय बुलेटिन
September 15, 2023
in गैजेट्स
0
दैनिक ट्रिब्यून के वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेश शर्मा पर हमला करने वाले 1 आरोपी को, क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किया गिरफ्तार

दैनिक ट्रिब्यून के वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेश शर्मा पर हमला करने वाले 1 आरोपी को, क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किया गिरफ्तार

  • पुलिस कमिश्नर श्री राकेश आर्य ने घटना पर संज्ञान लेते हुए तुरंत डीसीपी क्राइम को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे
  • आरोपी के खिलाफ स्नैचिंग, अवैध हथियार, लड़ाई झगड़ा लुट इत्यादि धाराओं के अंतर्गत में 22 मुकदमे फरीदाबाद में दर्ज है।

फरीदाबाद: बता दें कि 13/14 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे दैनिक ट्रिब्यून के वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा एनआईटी से अपने घर जा रहे थे। स्कूटी सवार दो आरोपियों ने राजेश शर्मा की स्कूटी के आगे स्कूटी लगाकर गिरा दिया और कट्टा दिखाकर उनके हाथ में पहना सोने का कड़ा तथा कुछ नकदी छीनकर पत्रकार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। राजेश शर्मा ने पुलिस को सूचना दी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे शर्मा जी की शिकायत पर थाना सेक्टर 8 में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस कमिश्नर को घटना के बारे में पता लगा, उन्होंने तुरंत डीसीपी क्राइम को निर्देश देते हुए कहा कि क्राइम ब्रांच की टीमें लगाकर आरोपीयो को जल्द गिरफ्तार किया जाए । ये भी पढेः Faridabad News: नाबालिक लडकी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी का फरीदाबाद पुलिस ने मात्र 8 घंटे में किया गिरफ्तार.

आरोपी को इस तरह किया गया गिरफ्तार

डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के निर्देश पर एसीपी क्राइम अमन यादव के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 सेक्टर 48 सेक्टर 65 और ऊंचा गांव और थाना पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई । क्राइम ब्रांच सै० 30 प्रभारी सेठी मलिक व उनकी टीम ने पत्रकार पर हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम भूपेंद्र उर्फ सोनू है जो एनआईटी एरिया का रहने वाला है। वारदात की रात जब पत्रकार सेक्टर 9 कम्युनिटी सेंटर के साथ गली में पहुंचा तो पीछे से स्कूटी पर सवार दो नकाबपोश युवक आए और पत्रकार की स्कूटी के आगे अपनी स्कूटी लगा दी। ये भी पढेः फरीदाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट एल एन पाराशर ने बार एसोसिएशन के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों एवं लॉयर्स चेंबर के सफाई कर्मचारियों को बांटा राशन.

कट्टा दिखा कर की थी लूट

पत्रकार की स्कूटी को रोक कर उन्होंने पत्रकार के साथ हाथापाई की और उसे नीचे गिरा दिया तथा इसके बाद कट्टा दिखाकर बदमाशों ने हाथ में पहना हुआ गोल्ड प्लेटेड कड़ा और 5500 रुपए लूट लिए और पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी तथा लूट की वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही थी। क्राइम ब्रांच सै० 30 की टीम के सिपाही मनोज के गुप्त सुत्रो से मिली सुचना और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण व कड़ी मशक्कत के बदौलत मामले में आगे कार्रवाई करते हुए वारदात मे शामिल आरोपी भूपेंद्र को काबू कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ फरीदाबाद में लूट स्नैचिंग लड़ाई झगड़ा अवैध हथियार इत्यादि धाराओं के तहत 22 मुकदमे दर्ज हैं और वह एक आदतन अपराधी है 3 महीने पहले जेल से छुटकारा आया था।

आरोपी ने बताया कि उसके साथ उसका दोस्त आरोपी विशाल उर्फ गाणी था जो एनआईटी एरिया का रहने वाला है। बताया कि शाम के समय वह स्कूटी पर घूम रहे थे तभी पत्रकार राजेश शर्मा के हाथों में पहने हुए कड़े पर नजर पड़ी। आरोपियों ने लूटने की योजना बना डाली । जब पत्रकार 7 में स्कूटी पर जाता हुआ वह पत्रकार दिखाई दिया उसका पीछा करने लगे और सेक्टर 9 में मौका देखकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। तथा मामले में शामिल दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: faridabad breaking newsfaridabad crime newsfaridabad latest newsFaridabad newsफरीदाबादसोशल मीडिया
Previous Post

आलोक हत्या कांड के 3 आरोपियो को क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने मात्र 48 घंटे में किया गिरफ्तार.

Next Post

घर से लापता 2 नाबालिक बच्चो को क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने न्यू दिल्ली से किया बरामद.

Next Post
घर से लापता 2 नाबालिक बच्चो को क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने न्यू दिल्ली से किया बरामद.

घर से लापता 2 नाबालिक बच्चो को क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने न्यू दिल्ली से किया बरामद.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
%d