• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

अन्तर- राज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश। मुख्य आरोपी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर, चोरी के 56 मोबाइल फोन बरामद।

by टीम, भारतीय बुलेटिन
October 27, 2023
in क्राइम
0
अन्तर- राज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश। मुख्य आरोपी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर, चोरी के 56 मोबाइल फोन बरामद।

आरोपियों की तस्वीर

आरोपी एनसीआर एरिया में अभी तक करीब 1000 फोन चोरी की वारदात को दे चुके है अंजाम.

आरोपी दिल्ली एनसीआर और नागपुर एवं हैदराबाद में फोन चोरी की वारदातो को अंजाम देकर फोन मुम्बई, नागपुर और कोलकता में करते थे सप्लाई.

मुख्य आरोपी देव कुमार को 9 दिन के पुलिस रिमांड पर.

फरीदाबाद- 27 अक्टुबर, डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश एसीपी क्राइम अमन यादव के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 प्रभारी मेहेन्द्र सिंह की टीम ने शहर में मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह (मोबाइल चोर गिरोह) का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। ये भी पढेंः फरीदाबाद पुलिस के 24 सहायक उपनिरीक्षक पद्दोन्नत होकर बने उपनिरीक्षक

प्रेस वार्ता के दौरान एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में देव कुमार(28), मोहम्मद आबुयुद दुल मोमीन(25), सुरजन कुमार(19), आकाश कुमार(20) और नाबालिक का नाम शामिल है। आरोपी देव कुमार, सुरजन कुमार, आकाश कुमार और शेख चुल झारखण्ड के साहेबगज जिले के मण्डल वासी महाराजपुर के रहने वाले है। आरोपी मोहम्मद आबुयुद दुल मोमीन पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के गांव मुरुआबादी मोमान का रहने वाला है। /

सेक्टर 7 के शिवकुमार ने दी थी शिकायत

आरोपियो के संबंध में सेक्टर-7 के रहने वाले शिव कुमार ने शिकायत दी कि वह 13 मई को सब्जी मण्डी में सब्जी लेने गया था जहां पर उसका फोन किसी अनजान व्यक्ति ने चोरी कर लिया था। शिकायतकर्ता की शिकायत पर थाना सेक्टर-7 में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया था। जिसकी कार्रवाई क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 के द्वारा की जा रही थी। जिसमें साईबर सेल की मदद ली गई। जिसमें साईबर सेल से मुख्य सिपाही दिनेश ने अह्म भूमिका रही। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी देव कुमार का अपने गुप्त सूत्रो से प्राप्त सूचना से नागपुर महाराष्ट्र का पता लगाया। ये भी पढेंः क्राइम ब्रांच 85 ने 5.100 किलोग्राम गांजा सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार.

क्राइम ब्रांच नागपुर से लाई गिरफ्तार करके

जहां से क्राइम ब्रांच टीम इंस्पेक्टर संदीप, मुख्य सिपाही अमित, दिनेश, सिपाही सहदेव, शमशेर और संदीप की टीम ने आरोपी देव कुमार को 23 अक्टूबर को महात्मा गांधी नगर नागपुर से गिरफ्तार कर मौके से 7 रेडमी के, 4 ओपो के, 7 सैमसंग के, 2 एमआई के, 4 एप्पल के, 7 वनप्लस के, 2 वीबो के, 1 टक्टनो का तथा 2 अननोन के साथ 36 फोन बरामद किए गए। आरोपी को स्थानिय अदालत में पेश कर 3 दिन के रहाधारी पुलिस रिमांड पर लिया। आरोपी से पूछताछ में अन्य आरोपियो का नाम खुलासा हुआ। जिसमें आरोपी मोहम्मद आबुयुद दुला को बदरपुर बॉर्डर फरीदाबाद से 26 अक्टूबर को गिरफ्तार कर मौके से 8 सैमसंग फोन बरामद किए गए।

इन कंपनियों के फोन किये बरामद

आरोपी सुरजन कुमार,आकाश कुमार औऱ नाबालिक को मण्डौली दिल्ली से 27 अक्टूबर को गिरफ्तार कर आरोपी सुरजन से 4 एप्पल के फोन, आरोपी आकाश से 1 एप्पल का व 1 सैमसंग का तथा आरोपी शेख चुल से एप्पल के 6 फोन बरामद किए गए। आरोपी देव कुमार इन में मोबाइल चोर गिरोह का मुख्य आरोपी है। जो पहले फोन चोरी करता था। आरोपी पिछले करीब 2 साल से फोन चोरी व चोरी के फोन खरीदने का काम करता है। ये भी पढेंः तिगांव रोड बल्लभगढ़ अरमान टेलीकॉम मोबाइल शॉप की शटर तोड़कर 10 लाख के फोन चोरी करने वाले गिरोह के 4 आरोपियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने किया गिरफ्तार.

आरोपी ने चोरी करने का काम कम समय में अधिक पैसे कमाने के लालच में शुरु किया था। आरोपी मोहम्मद आबुयुद दुला चोरी के फोनो को मालदा पश्चिम बंगाल में सप्लाई करता था। जिसके लिए उसको एक राउंड(चक्कर) के लिए 5 हजार रुपए खाना खर्चा मिलता था। आरोपी मोहम्मद आबुयुद पिछले करीब 18 महिने से यह काम करता है। आरोपी सुरजन कुमार, आकाश कुमार और नाबालिक मोबाईल फोन चोरी करने का काम पिछले करीब 18 महिने से करते है। ये भी पढेंः बॉलीवुड फिल्म चिल्लर गैंग एन.सी.आर में मचाएगी धूम बच्चों में दिखा उत्साह. 5 अक्टूबर को हो रही है रिलीज.

मोबाइल चोर गिरोह इन राज्यों में देते थे वारदातों को अंजाम

आरोपी दिल्ली एनसीआर, हैदराबाद औऱ नागपुर में फोन चोरी करने की वारदातो को अंजाम देते है। आरोपियो द्वारा अभी तक 5 फोन चोरी की वारदातो को अनजाम देने का खुलासा हुआ है। जिसमें आरोपी फरीदाबाद की सब्जी मंडी, मंगल बजार, भीड वाले स्थानो पर बल्लबगढ़, एनआईटी सैंन्ट्रल एरिया में वारदातो को अंजाम दिया जाता है। आरोपियो ने अभी तक करीब 1000 फोन चोरी की वारदातो को अनजाम दिया है।

आरोपियो के द्वारा गुरुग्राम में फोन चोरी की वारदातो का भी खुलासा हुआ है। चोरी की वारदातो को अनजाम देने वाले आरोपी सभी फोन को देव कुमार को बेच देते थे। आरोपी देव कुमार के पास 50-100 फोन इक्कठे होने पर आरोपी मोहम्मद आबुयुद को सूचना देकर बुला लेता था और मालदा पश्चिम बंगाल के लिए चोरी के फोन लेकर भेज देता था।

मोबाइल चोर गिरोह का मुख्य आरोपी देव को 9 दिन के पुलिस रिमांड पर तथा अन्य 3 आरोपियो को पूछताछ के बाद जेल भेजा गया तथा नाबालिंक आरोपी को बाल सुधार ग्रह भेजा गया है। ये सभी आरोपी कम समय में गलत तरिके से अधिक पैसे कमाना चहाते है। आरोपियो के गिरोह के अन्य साथियो की पुलिस टीम लगातार तलाश कर रही है। जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: 1 नाबालिग समेत गिरोह के 3 सदस्य8 लाख रुपए के 31 मोबाइल जप्तmobile चोर गिरोह का खुलासागाज़ियाबाद पुलिस ने मोबाइल चोर गिरफ्तार कियागिरोहचंदौली में मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाशचंदौली में मोबाइल चोरी का पर्दाफाशचोरझारखंड के मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाशझारखंड के मोबाइल चोर गैंग का पर्दाफाशनोएडा बाइक चोरी गैंगबाइक चोरीबाइक चोरी करने वाला गैंगमोबाइलमोबाइल चोर गिरोहमोबाइल चोर गैंग का पर्दाफाशमोबाइल चोरीशाहजहांपुर में मोबाइल चोरी
Previous Post

Faridabad News: इंटर स्कूल रोड सेफ्टी क्विज कंपीटीशन का दूसरा राउंड 27 अक्टूबर को किया जाएगा आयोजित.

Next Post

Faridabad News: सीएसआर के तहत फरीदाबाद पुलिस को भेंट की महेंद्रा थार

Next Post
Faridabad News: सीएसआर के तहत फरीदाबाद पुलिस को भेंट की महेंद्रा थार

Faridabad News: सीएसआर के तहत फरीदाबाद पुलिस को भेंट की महेंद्रा थार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
%d