क्राइम

हत्यारोपी ने पुलिस से बचने के लिए लगाई यमुना में छलांग, एएसआई प्रदीप और सिपाही संदीप ने निडरता और साहस का परिचय देते हुए यमुना के 30 फीट गहरे पानी से अपराधी को बाहर निकालकर धरदबोचा.

फरीदाबाद: डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश तथा एसीपी क्राइम अमन यादव के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच 30 की टीम ने डेढ़ महीने पहले मंझावली गांव में खेत में भैंस घुसने के विवाद के चलते कोई हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहे नौवें आरोपी को कड़ी मशक्कत, मेहनत, व साहस व निडरता का परिचय देते हुए काबू किया है। इससे पहले पुलिस द्वारा इस मामले में मोहित रविंद्र सुमित अनिकेत अमन विनय शंकर तथा निक्की उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि दिनांक 1 अक्टूबर 2023 को यमुना तट के किनारे बसे मंझावली गांव में प्रभु नाम के व्यक्ति कि गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी डंडों से पीट कर हत्या कर दी थी जिसपर थाना तिगांव में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।दोनों पक्षों का पहले भी किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी।

खेत में भैंस घुसने पर विवाद हुआ जिसमें आरोपी पक्ष द्वारा लाठी डंडे और रोड़ से हमला किया गया जिसमें प्रभु की रॉड़ की चोट से गंभीर रूप से घायल हो गए और जिनकी बाद मे मृत्यु हो गई। मृतक के पत्नी, बेटे और बेटियों को भी चोट लगी। पुलिस द्वारा 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही थी जिसमें पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपी पुलिस को दे रहा था चकमा

इसी जुर्म में आरोपी रोहित निवासी मडिया जमुना तट फरीदाबाद जो वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार था वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था जिसकी भनक क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम को लगी जो क्राइम ब्रांच सेक्टर की टीम में तैनात ASI प्रदीप, हवलदार यशपाल व संदीप तथा सिपाही मनोज ने तकनीक की सहायता व मुखबर खास की मदद लेते हुए आरोपी को यमुना तट पर जैसे ही घेरने की कोशिश की आरोपी ने अपने बचाव में यमुना नदी के अंदर छलांग लगा दी।

पीछे-पीछे क्राइम ब्रांच सेक्टर की टीम में तैनात ASI प्रदीप व सिपाही संदीप ने साहस का परिचय देते हुए यमुना के अंदर कूदे युवक के पीछे-पीछे छलांग लगा दी और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी युवक को करीब 30 फीट गहरे पानी के अंदर से निकालकर काबू कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी हत्या का प्रयास और लड़ाई झगड़े के तीन-चार मामले दर्ज हैं और वह यमुना से रहती चोरी भी करता है।

आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमें आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग लाठी डंडे बरामद किए जाएंगे तथा मामले में फरार चल रहे आरोपियों के बारे में जानकारी प्राप्त करके उनकी धरपकड़ की जाएगी। ये भी पढेंः Faridabad News: 9 वर्षीय नाबालिक बच्चे को पुलिस चौकी अग्रसेन की टीम ने तलाश कर किया परिजनों के हवाले.

Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Share
Published by
टीम, भारतीय बुलेटिन

Recent Posts

Faridabad News: पैट्रोल पम्प पर सेल्समेन के साथ मारपीट करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार,पुलिस चौकी सेक्टर-46 टीम की कार्रवाई.

फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की…

3 months ago

Faridabad News: बीमा एजेंट की हत्या कर शव को नाले में फैंकने के मामले में महिला व उसका मंगेतर गिरफ्तार।

फरीदाबादः फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में…

6 months ago

faridabad news: लोहे के पाईप से हमला मारपीट करने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार , क्राईम ब्रांच NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस दंबगई कर कानून को अपने हाथ में लेने वालो पर लगातार कार्रवाई…

6 months ago

बाढ़ में उम्मीद की किरण बनी हरियाणा पुलिस– HSDRF ने फरीदाबाद में गर्भवती महिला और उसके पति को सुरक्षित बचाया.

फरीदाबाद, 05 सितम्बर: फरीदाबाद के गांव काबुलपुर की गलियों में चार दिन से पसरी बाढ़…

7 months ago

फरीदाबाद की नवीन नगर चौकी का सराहनीय कार्य, नाका चैकिंग के दौरान इन दो मोटर साइकिल चोरों को धर दबोचा।

नाका चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित…

7 months ago

बिग बॉस 19 प्रणित मोरे तो गया, मेकर्स ने बढाई प्रतियोगियों की दिल की धडकनें।

मुंबईः सलमान खान का चर्चित शॉ बिगबॉस 19 भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा…

8 months ago

This website uses cookies.