क्राइम

Faridabad News: बीमा एजेंट की हत्या कर शव को नाले में फैंकने के मामले में महिला व उसका मंगेतर गिरफ्तार।

फरीदाबादः फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में बीमा एजेंट की हत्या शव को नाले में फैंकने के मामले में क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने महिला व उसके मंगेतर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 26 अक्टूबर की सुबह थाना पल्ला में सूचना प्राप्त हुई कि एत्मादपुर पुल के पास शमशान घाट के नजदीक नाले के पास एक मोटरसाइकिल पडी हुई है, जिस पर थाना की टीम मौका पर पहुंची, जहां पर नाले में एक व्यक्ति की लाश मिली, जिसके सिर में चोट लगी हुई थी व गले पर रस्सी के निशान थे। तत्पश्चात मोटरसाइकिल की जांच पडताल पर मृतक की पहचान चंदर वासी ईस्ट विनोद नगर कल्याणपुरी दिल्ली के रुप में हुई।मामले के संबंध में मृतक के भाई मदन गोपाल की शिकायत पर थाना पल्ला में हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुये लक्ष्मी(29) वासी मीठापुर दिल्ली व केशव(26) वासी संतोष नगर बुराडी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। ये भी पढेंः सरिया चोरी करने वाले चोर को क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने गिरफ्तार कर भेजा जेल.

प्रांरभिक पूछताछ में सामने आया कि मृतक चंदर की आरोपित महिला से 4/5 साल से जानकारी थी। महिला की सगाई अब केशव वासी बुराडी के साथ तय हो गई थी, जिस पर चंदर महिला को केशव से शादी न करने के लिये ब्लैकमेल करने लगा था। जिस पर महिला और केशव ने चंदर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और महिला ने 25 अक्टूबर को चंदर को अपने पास मीठापुर बुलाया व उसके साथ मोटरसाईकिल पर एतमादपुर की तरफ एक सुनसान जगह ले गयी, जहां पर केशव ने अपने दो दोस्तो के साथ मिलकर चंदर का रस्सी से गला दबाकर व सिर में चोट मारकर हत्या कर दी तथा साक्ष्य नष्ट करने के लिये शव को नाले में फेंक दिया।

जिनको कल माननीय न्यायालय में पेश कर कार्रवाई की जाएगी।

Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Recent Posts

Faridabad News: पैट्रोल पम्प पर सेल्समेन के साथ मारपीट करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार,पुलिस चौकी सेक्टर-46 टीम की कार्रवाई.

फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की…

8 months ago

faridabad news: लोहे के पाईप से हमला मारपीट करने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार , क्राईम ब्रांच NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस दंबगई कर कानून को अपने हाथ में लेने वालो पर लगातार कार्रवाई…

11 months ago

बाढ़ में उम्मीद की किरण बनी हरियाणा पुलिस– HSDRF ने फरीदाबाद में गर्भवती महिला और उसके पति को सुरक्षित बचाया.

फरीदाबाद, 05 सितम्बर: फरीदाबाद के गांव काबुलपुर की गलियों में चार दिन से पसरी बाढ़…

1 year ago

फरीदाबाद की नवीन नगर चौकी का सराहनीय कार्य, नाका चैकिंग के दौरान इन दो मोटर साइकिल चोरों को धर दबोचा।

नाका चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित…

1 year ago

बिग बॉस 19 प्रणित मोरे तो गया, मेकर्स ने बढाई प्रतियोगियों की दिल की धडकनें।

मुंबईः सलमान खान का चर्चित शॉ बिगबॉस 19 भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा…

1 year ago

ऑटो चोरी के मामले में फरीदाबाद के सेहतपुर से इस आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद:- बता दें कि थाना सराय ख्वाजा में मोलडबंद फरीदाबाद वासी एक महिला ने दी…

1 year ago

This website uses cookies.