September 21, 2024 1:16 PM

महाराष्ट्रः आज सुबह तड़के यवतमाल में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से बस में सवार 4 प्रवासी श्रमिकों (migrant labors) की मौत हो गई, वहीं झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग में DCM पलटने से 3 की मौत।

टीम, भारतीय बुलेटिन

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team
महाराष्ट्र के यवतमाल में बस दुर्घटना में 4 श्रमिक मजदूरों migrant labors की मौत हो गयी है वहीं.यूपी के झांसी-मिर्जापुर में 3 की मौत।

नयी दिल्लीः महाराष्ट्र के यवतमाल में आज सुबह तडके एक बस दुर्घटना होने से 4 प्रवासी श्रमिकों (migrant labors) की जान चली गयी है। ये प्रवासी श्रमिक कोलापुर महाराष्ट्र से अपने घर झारखंड जा रहे थे। रोड दुर्घटना होने से चार प्रवासी श्रमिकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी है और 15 घायल हैं।

वहीं यूपी के झांसी-मिर्जापुर में एक DCM पलटने से 3 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गयी है। आप को बता दें कि, लग भग 17 श्रमिक देर रात दिल्ली से पैदल अपने घरों की ओर जा रहे थे। ये प्रवासी मजदूर मध्यप्रदेश की सीमा से यूपी की सीमा में घुसे ही थे कि पुलिस ने इन्हें रोक लिया। इन्हें रोक कर राजमार्ग पर आ रही एक DCM में बैठा दिया। इस DCM में भारी-भरकम मशीनें भरी हुयी थीं। DCM झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग पर एक महुआ के पेड के पास जा कर अपना नियंत्रण खो देती है और पलट जाती है। जिससे सभी मजदूर उसमें दब जाते हैं, दबे हुए मजदूरों को निकालते ही निकालते तीन महिलाओं की घटना स्थल पर ही मौत हो जाती है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

लगभग 12 श्रमिकों के घायल होने की खबर है। सूचना मिलते ही बडे अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचते हैं। और इन सभी घायलों को नजदीक के पनवाडी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा देते हैं।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Rashifal

Stock Market Updates

Live Cricket Updates