नयी दिल्लीः दिल्ली के LNJP Hospital में भर्ती कोरोना के मरीजों के लिए राहत भरी ख़बर है। दिल्ली के सीएम ने LNJP अस्पताल में वीडियो कॉलिंग सेवा शुरु की है। अब अस्पताल में भर्ती कोरोना के मरीज परिजनों से बातचीत कर सकेंगे।
LNJP में भर्ती इस अम्मा से वीडियो कॉल पर बात की। उन्होंने डॉक्टरों, नर्सों को खूब दुआएं दी। वे जल्द ही स्वस्थ हो जाएं भगवान से यहीं प्रार्थना है।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 25, 2020
इसी तरह LNJP में भर्ती कोरोना मरीजों के रिश्तेदार अब उनसे बात कर सकेंगे। pic.twitter.com/CKhkVCFP88
केजरीवाल ने कहा कि, ये वही अस्पताल है जिसके उपर मीडिया ने तमाम तरह की उंगलियां उठायी। लेकिन जब भी इस अस्पताल पर उंगली उठी मैने कहा कि इसमें हमारे डॉक्टर्स व नर्स की कोई गलती नहीं है। इस लिए यदि गलती देनी है तो केजरीवाल को दीजिए।
केजरीवाल ने ये भी बताया कि LNJP Hospital दिल्ली का पहला अस्पताल था। जो 17 मार्च 2020 को कोरोना के मरीजों के लिए dedicated था। इस लिए 100 दिन की कडी मेहनत के बाद हम यहां तक पहुंचे हैं। ये हमारे लिए एक लंबी यात्रा है। उन्होंने डॉक्टरों की तारीफ करते हुए कहा कि मैं जानता हूं कि बहुत से लोग है जो कई दिनों तक अपने घर नहीं गये। साथ ही कहा कि, इतनी गर्मी में आप PPE KIT पहन कर काम कर रहे हैं, सराहनीय है।
लेकिन फिर भी आप लोगों को इतनी आलोचना छेलनी पडी। केजरीवाल ने कोरोना की इस लडाई को आदृश्य शत्रु बताया है। जो दिखाई नहीं देता है। इस लिए ये बडी कठोर लडाई है।
देश चीन से दो लडाई लड रहा है।
दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा कि इस समय देश दो लडाई लड रहा है। एक चीन से बोर्डर पर हमारे सैनिक लोहा ले रहे हैं ।और दूसरा भारत की जनता चीन द्वारा फैलाया गया कोरोना वायरस से लड रही है।
ये भी पढें-आसमान छू रहीं है पेट्रोल और डीजल की कीमतें।


