September 21, 2024 2:04 PM

श्रमिक कल्याण आयोग की स्थापना में जुटी योगी सरकार, रोजगार के साथ देगी सामाजिक सुरक्षा भी।

टीम, भारतीय बुलेटिन

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team
योगी सरकार का बडा फैसला। बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को देगी एक लाख रु, नकद एक लैपटॉप साथ में घर तक बनाएगी रोड़।

उत्तर प्रदेशःउत्तर प्रदेश की योगी सरकार श्रमिक कल्याण आयोग (Migration commission) का गठन करने जा रही है। वह जिस migration commission का गठन करने जा रही है, उसका नाम ‘‘कामगार/श्रमिक(सेवायोजन एवं रोज़गार) कल्याण आयोग’’ होगा। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने दी है।

योगी सरकार ‘‘कामगार/श्रमिक(सेवायोजन एवं रोज़गार) कल्याण आयोग’’ के जरिये अपने प्रदेश व अन्य राज्यों में रोजगार उपब्ध कराने की कोशिश में लगी हुयी है। प्रदेश सरकार की कोशिश है कि वह रोजगार के साथ श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराएगी। जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार श्रमिकों का बीमाकवर भी देगी।

सामाजिक सुरक्षा की गारंटी मिलने पर ही अन्य राज्यों को आवश्यकता के अनुसार मैन पावर उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके लिए प्रेदश सरकार आला अधिकारियों से समीक्षा बैठक कर चुकी है। और जल्द ही ‘‘कामगार/श्रमिक(सेवायोजन एवं रोज़गार) कल्याण आयोग’’ का गठन कर लिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि , वह उत्तर प्रदेश के मजदूरों के साथ हमेशा खडी है। चाहें वे प्रवासी मजदूर किसी भी राज्य में कार्यरत हों। प्रदेश सरकार ने ‘‘कामगार/श्रमिक(सेवायोजन एवं रोज़गार) कल्याण आयोग’’ के गठन की योजना प्रवासी मजदूरों के शोषण को देखते हुए ली है। क्यों कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश के मजदूरों को शोषण हुआ है, वह निंदनीय है।

प्रदेश सरकार अब तक करीब-करीब 15 लाख श्रमिकों का स्किल मैपिंग करा चुकी है। जिससे कि श्रमिकों को उनकी योग्यता के अनुसार कार्य दिया जा चुके। इस लिए सरकार बडी तेजी से श्रमिको की स्किल मैपिंग करा रही है।

ये भी पढें- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाले को मंबई एटीएस ने धर दबोचा।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Rashifal

Stock Market Updates

Live Cricket Updates