कोरोना वायरस
नयी दिल्लीः कोरोना का कह़र है कि थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्र व राज्य सरकारें अपने-्अपने स्तर पर कोविड-19 से युद्ध लड़ रही हैं। भारत सरकार ने कोरना को हराने के लिए कठोर कदम उठा लिए हैं। फिर कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ रहे हैं। पंजाब सरकर ने हालात को देखते हुए पंजाब में लॉकडाउन को 1 मई तक जारी रखने का ऐलान कर दिया है।
आप को बता दें कि, पंजाब में भी बराबर कोरोना संक्रमण के मामले बढ रहे हैं। इस लिए सरकार ने लॉकडाउन बढाने का निर्णय लिया है। पंजाब में आज कोविड-19 के 21 नये मामले सामने आये। इस प्रकार पंजाब में कुल मरीजों की संख्या 151 हो गयी है।
पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के नये 12 मरीज पाये गये हैं। इस प्रकार कुल मरीजों की संख्या 89 हो गयी है।
श्रीनगर में कोरोना के आज 8 नये मामले पाये गये। इन आठ मरीजों में से आठवां मरीज लॉकल कॉन्टैक्ट के कारण कोविड-19 पोजिटिव हुआ था।
कर्नाटक मे पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10 नये मामले पाये गये हैं। इस प्रकार राज्य में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 207 हो गयी है। जिनमें से 6 की मौत हो चुकी है। और 34 को इलाज के द्वारा ठीक करके घर भेजा जा चुका है।
तमिलनाडु में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढकर 911 हो गयी है। क्योंकि राज्य में आज इस महामारी के 77 नये मामले सामने आये हैं। वहीं हरियाणा में कुल मरीजों की संख्या 162 है। जिसमें 22 को इलाज के द्वारा ठीक किया जा चुका है।
मुंबई में आज कोविड-19 के 218 नये मरीज पाये गये हैं, जिनमें से 10 की मौत हो गयी है। कुल मरीजों की संख्या 993 है। औऱ कुल मरने वालों की संख्या 64 तक पहुंच गयी है।
उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, उत्तराखंड भारतीय राज्यों में एक ऐसा अकेला राज्य है जहां पर पिछले 2 दिन से कोविड-19 केनये मामले सामने नहीं आये हैं। कुल मरीजों की संख्या 35 है।
भारत में कोविड-19 के कुल मरीजों की संक्या बढकर 6761 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में देश में 896 नये ‘केस’ पाये गये हैं। कोविड-19 के मामलों में ये सबसे तेज बढहोत्री आज पायी गयी है। देश में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 206 तक पहुंत गयी है, वही 516 को इलाज के द्वारा ठीक किया जा चुका है।
नाका चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित…
मुंबईः सलमान खान का चर्चित शॉ बिगबॉस 19 भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा…
फरीदाबाद:- बता दें कि थाना सराय ख्वाजा में मोलडबंद फरीदाबाद वासी एक महिला ने दी…
फरीदाबाद:- बता दें कि एचबीसी कॉलोनी, सेक्टर -81, फरीदाबाद ने साइबर थाना सैंट्रल में एक…
अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने एक और आरोपित को किया गिरफ्तार. फरीदाबाद:- फरीदाबाद…
फरीदाबाद:- लड़ाई झगड़ा करने वाले शरारती तत्वों पर फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाही की जा…
This website uses cookies.