late actor Rishi kapoor
मुंबईः अभिनेता इरफान खान की मौत से बॉलीवुड जगत उभरा भी नहीं था कि आज दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन की ख़बर आ गयी। जीं हां, अपने सदी के महान अभिनेता Rishi kapoor अब हमारे बीच नहीं रहे। आज सुबह उनका निधन हो गया। उनके देहान्त की खबर महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल के जरिए दी। ऋषि कपर को बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वह कैंसर से पीडित थे। ऋषि कपूर का देहान्त बॉलीवुड नगरी व उनके रिश्तेदारों के लिए एक बहुत बढा झटका है। अमिताभ बच्चन ने अपने करीबी दोस्त की मौत की ख़बर ट्विटर साझा करते हुए लिखा, ‘I am destroyed’ (मैं टूट गया हूं)
ऋषि कपूर का जन्म सितंबर 1952 में मुंबई के चेम्बूर में हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत बाल कलाकार के रुप में की। इस समय उनकी उम्र 67 साल थी। वह अभिनेता ही नहीं बल्कि निर्माता औऱ निर्देशक भी थे। उनको राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड फिल्म फेयर जैसे बडे पुरस्कार से नवाजाजा चुका था। स्वर्गीय श्री अभिनेता राज कपूर के बेटे और स्वर्गीय श्री. पृथ्वीराज कपूर के पोते थे, ऋषि कपूर।
फरीदाबाद, 05 सितम्बर: फरीदाबाद के गांव काबुलपुर की गलियों में चार दिन से पसरी बाढ़…
नाका चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित…
मुंबईः सलमान खान का चर्चित शॉ बिगबॉस 19 भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा…
फरीदाबाद:- बता दें कि थाना सराय ख्वाजा में मोलडबंद फरीदाबाद वासी एक महिला ने दी…
फरीदाबाद:- बता दें कि एचबीसी कॉलोनी, सेक्टर -81, फरीदाबाद ने साइबर थाना सैंट्रल में एक…
अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने एक और आरोपित को किया गिरफ्तार. फरीदाबाद:- फरीदाबाद…
This website uses cookies.