राज्य

हरियाणा सरकार के निर्देश पर दिल्ली-गुरुग्राम बोर्डर सील होने के बाद जाम का लगा तांता।

हरियाणाः बीते गुरुवार शाम को हरियाणा सरकार ने अपने दिल्ली-गुरुग्राम बोर्डर सील करने के निर्देश जारी कर दिये हैं। बढते कोरोना वायरस और हैवी जाम के कारण कल गृह मंत्री ‘‘ अनिल विज’’ ने ऐसे निर्देश दिये थे। हरियाणा सरकार पहले ही दिल्ली में बढते कोरोना के कारण चिंता जता चुकी थी। इस लिए प्रदेश सरकार, हरियाणा में बढ रहे कोराना के मामले को देखते हुए किसी प्रकार की चूक नहीं चाहती है।

आप को बता दें कि, यूपी सरकार पहले ही दिल्ली से सटे अपने गाजियाबाद के बोर्डर सील कर चकी है। अब हरियाणा सरकार ने प्रदेश वासियों की चिंता को देखते हुए दिल्ली-गुरुग्राम बोर्डर सील करने का निर्णय लिया है।

दिल्ली-गुरुग्राम बोर्डर सील होने से गुरुग्राम में काम करने वाले दिल्ली वासियों को गहरी दिक्कत का सामना करना पड रहा है। चल रहे लॉकडाउन में आवश्यक सेवाओं और ई-पास वालें लोगों को आने जाने की अनुमति दी गयी थी। लेकिन लॉकडाउन में ढील के कारण हरियाणा प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश भी कोरोना तेजी से फैल रहा है।

इस लिए प्रदेश सरकारें कोरोना वायरस के कारण अपने-अपने बोर्डर सील कर रही हैं। हरियाणा सरकार पहले ही अपने बोर्डस सील कर चुकी थी। और हरियाणा में कोरोना के बढने का कारण दिल्ली को मान रही है। ऐसे में प्रदेश सरकारें कोरोना बढने का रिस्क नहीं लेना चाहती हैं।

हरियाणा में कोरोना का आंकडा।

प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 1504 मरीज हैं। 881 मरीजों को इलाज के द्वारा ठीक किया जा चुका है और 19 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो गयी है। वहीं दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों का आंकडा 17386 तक पहुंच गया है। जिनमें से 1106 केस बीते 24 घंटे के हैं। और अभी तक कोरोना वायरस से 398 लोगों की मृत्यु हो गयी है।

कोरोना वायरस का कुल आंकडा।

भारत में भी अब कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। लॉकडाउन में ढील के बाद कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। भारत में कोरोना के संक्रमित मरीजों का कुल आंकडा 1,65,799 पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 7466 नये केस पाए गये हैं। और 175 लोगों की मृत्यु हो गयी है।

Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Recent Posts

बाढ़ में उम्मीद की किरण बनी हरियाणा पुलिस– HSDRF ने फरीदाबाद में गर्भवती महिला और उसके पति को सुरक्षित बचाया.

फरीदाबाद, 05 सितम्बर: फरीदाबाद के गांव काबुलपुर की गलियों में चार दिन से पसरी बाढ़…

1 month ago

फरीदाबाद की नवीन नगर चौकी का सराहनीय कार्य, नाका चैकिंग के दौरान इन दो मोटर साइकिल चोरों को धर दबोचा।

नाका चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित…

1 month ago

बिग बॉस 19 प्रणित मोरे तो गया, मेकर्स ने बढाई प्रतियोगियों की दिल की धडकनें।

मुंबईः सलमान खान का चर्चित शॉ बिगबॉस 19 भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा…

1 month ago

ऑटो चोरी के मामले में फरीदाबाद के सेहतपुर से इस आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद:- बता दें कि थाना सराय ख्वाजा में मोलडबंद फरीदाबाद वासी एक महिला ने दी…

1 month ago

फर्जी चालन का लिंक भेज कर ठगे इतने लाख, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल.

फरीदाबाद:- बता दें कि एचबीसी कॉलोनी, सेक्टर -81, फरीदाबाद ने साइबर थाना सैंट्रल में एक…

1 month ago

फरीदाबाद के गांव सीकरी में ज्वैलर के साथ हुयी लूटपाट के मामले में पुलिस ने इस आरोपी को धरदबोचा.

अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने एक और आरोपित को किया गिरफ्तार. फरीदाबाद:- फरीदाबाद…

1 month ago

This website uses cookies.