corona virus
नयी दिल्लीः भारतीय स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, India में कोरोना वायरस का कहर है कि थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना वायरस के आज 3900 नये मामले सामने आये हैं। भारत में ये अब तक के सबसे ज्यादा चौंकाने वाले मामले हैं। क्योंकि अब तक इतने ज्यादा मामले अभी तक सामने नहीं आये है। बीते 24 घंटे में 195 लोगों की मृत्यु भी हो गयी है।पिछले 24 घंटों में ये अब तक की सबसे ज्यादा मरने वालों की संख्या है। लेकिन एक खुशी की बात ये है कि रिकवरी रेट 27.50 प्रतिशत है। यानि अब India में तेजी से लोग ठीक भी हो रहे हैं।
भारत में अब तक कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या बढकर 46,711 हो गयी है। जिनमें से 1583 लोगों की मृत्यु हो गयी है। लेकिन 13,160 मरीजों को उपचार के द्वारा ठीक भी किया गया है।
कर्नाटक में आज कोरोना वायरस के 22 नये मामले पाये गये। ये नये मामले पिछले 5 बजे से आज के 5 बचे तक के हैं। कर्नाटक में कोरोना वायरस के कुल 673 हैं। इनमें से 331 लोगों को उपचार के द्वारा ठीक किया जा चुका है और 29 मरीजों की मृत्यु हो गयी है।
पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पंजाब में आज कोवि-19 के 219 नये मरीज पाए गये। पंजाब प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के 1451 कुल मामले पाए गये हैं। जिनमें से 25 मरीजों की जान भी चली गयी है। पंजाब में कोरोना वायरस के दो मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के आज 99 नये मरीज पाए गए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब तक कुल 2202 मरीज पाए गये हैं। कुल मरीजों में से 553 मरीजों को उपचार के द्वारा ठीक भी किया जा चुका है।
भारत सीमा तिब्बत पुलिस के 45 जवान आज कोरोना संक्रमित पाए गये। इनमें से 43 जवान दिल्ली में आंतरिक सुरक्षा में तैनात थे। और अन्य दो जवान भी दिल्ली में कानून और कर्तव्य के निर्वाहन के लिए दिल्ली में ही तैनात थे। टेस्ट में आटीबीपी के ये 45 जवान कोरोना पोजिटिव पाए गये। कोरोना अब सुरक्षा कर्मियों मे सेंध लगा रहा है।
इंडियन आर्मी के स्रोतो से पता चला कि indian army के 24 जवान भी आज कोरोना पोजिटिव पाए गये।
पिछले 24 घंटे में राजस्थान में कोरोना वायरस के 66 नये केस पाए गये हैं। और 5 लोगों की मृत्यु हो गयी है। राजस्थान में अब तक कोरोना वायरस के कुल 3127 नये मरीज पाए गये हैं। राजस्थान में कुल 82 लोगों की मृत्यु कोरोना वायरस के कारण हो गयी है।
कोरना वायरस के कारण आज गृह मंत्रालय ने जलसा या समारोह में शामिल होने की संख्या निर्धारित कर दी है। शादी समारोह में 50 अधिक लोग हिस्सा नहीं ले सकते है। और मृतक व्यक्तियों के अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोगों के शामिल होने की अनुमति नही है।
india के ठंडे शहर उत्तराखंड में आज कोरोना वायरस का मात्र एक मरीज पाा गया है। उत्तराखंड में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 61 है। जिनमें से 39 लोगों को इलाज के द्वारा ठीक भी किया जा चुका है।
India के पश्चिम बंगाल में कोरना वायरस के आज 85 नये केस पाए गये हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या 1344 है। पिछले 24 घंटे में कोरना वायरस के 7 लोगों की मृत्यु हो गयी है। कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढकर 68 हो गयी है।
नयी दिल्लीः अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की मुश्किलें हैं कि कम होन का…
आरोपियो से पूछताछ में एक और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र…
फरीदाबाद- पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन में फरीदाबाद…
आरोपी की नाबालिक लडकी से सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती फरीदाबाद-11 जून, पुलिस उपायुक्त…
फरीदाबादः लगातार तीन बार सांसद और तीनों बार केंद्र सरकार में मंत्री बनकर चौधरी कृष्ण…
आरोपियों से वारदात में प्रयोग स्विफ्ट, और स्विफ्ट डिजायर गाड़ी बरामद. फरीदाबाद-09 जून, बता दे…
This website uses cookies.