• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

Delhi govt ने आज से प्लाजमा बैंक शुरु की। कौन डोनेट कर सकता है कौन नहीं,जानें।

by टीम, भारतीय बुलेटिन
July 2, 2020
in राज्य
0
केजरीवाल सरकार दिल्ली को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली में कराएगी फ्री ट्रांसप्लान्टेशन और लगाएगी स्मॉग टावर।

दिल्ली सीएम, केजरीवाल

नयी दिल्लीः Delhi Govt ने आज से शुरु की प्लजमा बैंक। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बताया कि प्लाजमा बैंक बन जाने से प्लाजा को लेकर मची अफरातफरी दूर हो जाएगी। साथ में उन्होंने ये भी कहा कि ये प्लाजमा बैंक तभी सफल होगा, जब लोग आगे आकर प्लाजमा डोनेट करेंगे। अगर प्लाजमा डोनेट नहीं करेंगे। तो आगे कोरोना मरीजों को प्लाजमा दिया कैसे जाएगा। इस लिए सबसे ज्यादा जरुरी है, जो कोरोना के मरीज ठीक हो गये हैं वो प्लाजमा डोनेट करें।

Plasma bank starts from today.. https://t.co/THxcAPeiSC

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 2, 2020

कौन लोग प्लाजमा दे सकते हैं।

प्लाजमा वही लोग दे सकते हैं जो पहले कोरोन के मरीज रह चुके हैं। यानि कहने का स्पष्ट मतलब है कि कोरोना का मरीज जो वर्तमान में ठीक हो गया है-प्लाजमा देने की योग्यता रखता है। कोरोना के मरीज को ठीक हुए कम से कम 14 दिन बीत चुके हो। प्लाजमा दे सकता है। वहीं प्लाजमा देने वाले की आयु 18-60 साल के बीच में होनी चाहिए। वजन 50 किलो से कम नहीं होना चाहिए।

कौन नहीं प्लाजमा डोनेट कर सकता है।

वह महिलाएं जो एक बार भी प्रेगनेंट हुयी हों, वह प्लाजमा नहीं दे सकती हैं। वह मरीज जो सुगर पीडित हैं और इन्सुलिन का इंजेक्शन लेते हैं, वह प्लाजमा नहीं दे सकते हैं। जिनको Hypertension की बीमारी है या जिनका BP Level 140 से ऊपर है वह भी प्लाजमा डोनेट नहीं कर सकते हैं। जो कैंसर पीडित हैं, वह प्लाजमा डोनेट नहीं कर सकते हैं। जिनको क्रोनिक किडनी, हार्ट,लंग्स, या लीवर की बीमारी है। वह भी प्लाजमा डोनेट नहीं कर सकते हैं।

अभी तक इतने मरीज हो चुके हैं ठीक।

दिल्ली में अभी तक 58000 हजार लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इस लिए इन सब लोगों को लेकर प्लाजमा डोनेशन की बात आती है। इनमे से उर्युक्त पीडित लोंगों को निकाल दिया जोए, तो बहुत कम लोग ही बचते हैं, जो प्लाजमा डोनेट कर पाएंगे। ऐसे में सवाल ये उठता है कि-क्या ये बचे लोग दिल्ली सरकार का साथ देंगे ? इसी लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने हाथ जोड कर सबसे अनुरोध किया। कि कृप्या करके सामने आयें और दिल्ली के अन्य मरीजों की जिंदगियां बचाने में अपना सहयोग करें।

इसलिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, जो लोग प्लाजमा देने में योग्य हैं वह 1031 नंबर पर अपने आप को रिजस्टर करवा सकते हैं। आप 8800007722 पर whats app के माध्यम से भी रजिस्टर करवा सकते हैं। उसके बाद डॉक्टर आप से बातचीत करेंगे। बातचीत के माध्यम से ये सुनिश्चित किया जाएगा कि आप सारे पैरामीटर पर खरे उतर रहे हैं या नहीं। इस प्रकार यदि आप प्लाजमा डोनेशन के योग्य हैं तब आप के साथ समय निश्चित कर लिया जाएगा।

दिल्ली सीएम ने ये भी बताया कि समय निश्चित करने के बाद, आप के घर गाडी भेज दी जाएगी । साथ ही यदि आप अपनी गाडी या टैक्सी से आना चाहते हैं तो आप को खर्च के पैसे का भुगतान कर दिया जाएगा। ये प्लाजमा बैंक ILBS Hospital में बनाया गया है। प्याजमा लेने में 45 मिनट से 1 घंटा लगता है। प्लाजमा देने के बाद Delhi Govt द्वारा आप को एक गौरव पत्र दिया जाएगा। जो ये दिखाएगा कि आप ने दिल्ली समाज की भलाई में भागी दारी की है।

प्लाजमा लेन के लिए क्या करें।

Delhi Govt ने ये भी अनुरोध किया कि उपर्युक्त नंबर पर प्लाजमा लेने के लिए फोन न करें। जिस मरीज को प्लाजमा चाहिए वह सीधे ILBS Hospital से संपर्क करेगा। और उसी मरीज को प्लाजमा दिया जाएगा, जिसको डॉक्टर ने prescribed किया हुआ होगा। एक बात ये भी ध्यान देने योग्य है कि व्यक्तिगत तौर पर सीधे ILBS Hospital से संपर्क न करें बल्कि अपने अस्पताल के जरिए आयें। प्लाजमा सभी अस्पतालों को दिया जाएगा। चाहें वह अस्पताल सरकारी हो या प्राइवेट। दिल्ली सरकार का हो या केंद्र सरकार। चाहें फिर अस्पताल एमसीडी के अंतर्गत ही क्यों न आता हो।

ये भी पढें- दो दिन बाद प्लाजमा बैंक शुरु करने का वादा किया था, केजरीवाल ने।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: प्लाजमा बैंक
Previous Post

जम्मू-कश्मीर में चल रही मुतभेड में आतंकियों ने पिता को उतारा मौत के घाट, लेकिन गोलियों की बौछार के बीच से 3 साल के बच्चे को बचाया जवान ने।

Next Post

Delhi govt ने आज से प्लाजमा बैंक शुरु की। कौन डोनेट कर सकता है कौन नहीं,जानें।

Next Post
बॉलीवूड की मशहूर कोरोग्राफर saroj khan का आज सांस की तकलीफ के चलते निधन हो गया।

71 साल की उम्र में कोरोग्राफर Saroj khan का निधन। सांस से थी पीडि़त।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
%d