गैजेट्स

इंडोनेशिया में फसे अब इस अनंडर-19 बैडमिंटन खिलाडी को वापस भारत लाएंगे सोनू सूद। फैमिली से किया ये वादा।

नयी दिल्लीः अभिनेता सोनू सूद कोरोना की इस महामारी में एक मसीहा के रुप में सामने आये हैं और वह बराबर जरुरतमदों की मदद कर रहे हैं। चाहें वह मदद किसीभी प्रकार की ही क्यूं न हो। बस मदद करने वाले का संदेश sonu sood तक पहुंच जाए। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। बलिया उत्तर प्रदेश के बैडमिंटन खिलाडी शिवम मिश्र का ।

शिवम मिश्र एक बैडमिंटन खिलाडी हैं और वह अपने खर्च पर इंडोनेशिया ट्रेंनिंग के लिए गये थे। लेकिन लॉकडाउन की वजह से वहीं फस गये और भारत वापस नहीं आय पा रहे है। शिवम मिश्र के वापस न आने का कारण है जिस शिक्षण संस्थान में ट्रेनिंग के लिए ठहरे थे, उसका बिल न चुका पाना है।

सरकार से मदद न मिलने पर सोनू सूद से लगाई मदद की गुहार।

हिन्दी के एक अखबार में छपी ख़बर के मुताबिक, “बैडमिंटन के राष्ट्रीय खिलाडी शिवम मिश्र इंडोनेशिया में फंसे हैं। जिले के कराहपीठिया के रहने वाले शिवम लॉकडाउन से पहले 15 मार्च को स्वंय के खर्चे पर एक माह की ट्रेनिंग लेने इंडोनेशिया गये थे। और 25 मार्च में लगे लॉकडाउन के चलते वहीं फंस के रह गये। शिवम की परेशानी यह है किअब प्रशिक्षण संस्थान दो माह का शुल्क 2.63 लाख चुकाने को कह रहा है। इसे चुकाने के बाद ही शिवम मिश्र की वतन वापसी होगी”।

राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर दिखा चुका है प्रतिभा।

शिवम ने अपनी परेशानी से घरवालों को अवगत कराया। इसके लिए शिवम के पिता कृष्ण कुमार मिश्र ने शासन व प्रशासन से मदद मांगी। शिवम के पिता ने बताया उनका बेटा शिवम कुमार मिश्र ‘बाबू बनारसीदास बैडमिंटन एके़डमी’ लखनऊ में ट्रेनिंग ले रहा है। होनहार शिवम अंडर-19 में राष्ट्रीय व अंतर्राष्टर्य लेवल पर अपनी प्रतिभा दिखा चुका है।

ट्रेनिंग के एक महीना पूरा होते ही लग गया लॉकडाउन ।

शिवम जब ट्रेनिंग केलिए 15 मार्च को इंडोनेशिया गया था लेकिन एक महीने की ट्रेनिंग पूरी होने से पहले ही लॉक़ाउन घोषित हो गया। जिससे टिकट होने के बाद भी शिवम वापस नहीं लौट सका। शिवम का कहना है कि इंडोनेशिया की कंपनी अब दो माह का शुल्क मांग रही है। जो प्रतिमाह 1750 डालर है। यानि उसे कुल करीब 2.63 लाख रु. कंपनी को देने है। खेतीबाडी करने वाले शिवम के पिता कृष्ण कुमार मिश्र का कहना है कि वह इतनी बडी रकम चुकाने में सक्षम नहीं है।

विपिन शुक्ला नाम के व्यक्ति ने शिवम के लिए ट्विवटर पर मांगी थी मदद।

बैडमिंटन खिलाडी शिवम मिश्र के लिए विपिन शुक्ला ने अभिनेता सोनू सूद से मदद मांगी थी। मदद का आश्वासन सोनू की तरफ से मिलने बाद विपिन ने सोनू को धन्यवाद में लिखा- “बहुत-बहुत आभार सोनू सर आपका। मुझे लगा था कि मैं हार गया हूं। लेकिन आज लगा कि सोनू भगवान के होते हुए मुझ जैसा इंसान कैसे हार सकता है। थैंक्यू सर।

Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Recent Posts

Faridabad News: पैट्रोल पम्प पर सेल्समेन के साथ मारपीट करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार,पुलिस चौकी सेक्टर-46 टीम की कार्रवाई.

फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की…

1 month ago

Faridabad News: बीमा एजेंट की हत्या कर शव को नाले में फैंकने के मामले में महिला व उसका मंगेतर गिरफ्तार।

फरीदाबादः फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में…

4 months ago

faridabad news: लोहे के पाईप से हमला मारपीट करने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार , क्राईम ब्रांच NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस दंबगई कर कानून को अपने हाथ में लेने वालो पर लगातार कार्रवाई…

4 months ago

बाढ़ में उम्मीद की किरण बनी हरियाणा पुलिस– HSDRF ने फरीदाबाद में गर्भवती महिला और उसके पति को सुरक्षित बचाया.

फरीदाबाद, 05 सितम्बर: फरीदाबाद के गांव काबुलपुर की गलियों में चार दिन से पसरी बाढ़…

6 months ago

फरीदाबाद की नवीन नगर चौकी का सराहनीय कार्य, नाका चैकिंग के दौरान इन दो मोटर साइकिल चोरों को धर दबोचा।

नाका चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित…

6 months ago

बिग बॉस 19 प्रणित मोरे तो गया, मेकर्स ने बढाई प्रतियोगियों की दिल की धडकनें।

मुंबईः सलमान खान का चर्चित शॉ बिगबॉस 19 भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा…

6 months ago

This website uses cookies.