- Anushka Sharma, Anita Hasnandani और amrita rao ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी अपनी पहली बेबी बंप फोटोस।
- अनुष्का, अमृता और अनीता हसनंदानी इस तरह के आउटफिट में आयीं नज़र।
- तीनों अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी-अपनी फोटोस व वीडियो।
नयी दिल्लीः अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma), अमृता राव (Amrita Rao) और अनीता हसनंदानी (Anita Hasnandani) मां बनने वाली हैं। इस बात को लेकर तीनों अभिनेत्रियां उत्साहित हैं। तीनों ने आज अपनी-अपनी बेबी बंप फोटोस अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंटस पर शेयर की है। तीनों अभिनेत्रियों में से अनुष्का शर्मा और अनीता हसनंदानी की फोटो सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुकी हैं लेकिन अभिनेत्री अमृता राव ने अपनी प्रगनेंसी का खुलाशा न्यूज पोर्टल ‘मुंबई मिरर’ के द्वारा किया था।
ये भी पढें- कुनाल कपूर को अभिनेता रितिक रोशन ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश, फोटो देख हंसी रोक नही पाओगे।
ये अभिनेत्रियां सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। वह पहले भी अपने पति विराट कोहली के साथ एक फोटो शेयर कर चुकी हैं। फोटो सोशल मीडिया पर खूब देखा गया था। अनुष्का शर्मा (Anush Sharma) की उस वायरल फोटो को 61 लाख लोगों ने लाइक किया था।
अभिनेत्री अमृता राव
वहीं अभिनेत्री अमृता राव भले ही लाइम लाइट से दूर हो लेकिन वह भी प्रसिद्ध न्यूज पोर्टल के द्वारा इस बात का खुलाशा कर चुकी हैं कि उनके पति उनका बहुत ध्यान रखते हैं। जो एक रेडियो जॉकि (R J) हैं। आज अमृता राव ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउन्टस पर अपनी बेबी बंप फोटो को शेयर किया है जिसमें वह अपने पति अनमोल के साथ नज़र आ रही हैं।
वहीं अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने भी आज अपनी बेबी बंप वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस में वह अपने पति रोहित रेड्डी के साथ इस अंदाज में मस्ती करती नज़र आयी है। वीडियो में अनीता और उनके पति रोहति को इस अंदाज में मस्ती करते देखा जा सकता है।


