• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

गौतम गंभीर बर्थडे स्पेशलः 39 के हुए पूर्व क्रिकेटर व लोक सभा सांसद गौतम गंभीर, मिल रही हैं चारों तरफ से बधाइयां।

by टीम, भारतीय बुलेटिन
October 14, 2020
in स्पोर्टस
0
39 साल के हुए गौतम गंभीर। वर्तमान में पूर्वी दिल्ली से सांसद है पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर। बधाइयों का हो रही है बौछार।

गौतम गंभीर

नयी दिल्लीः वर्लडकप 2011 में अहम भूमिका निभाने वाले व वर्तमान में दिल्ली (पूर्वी दिल्ली) से लोक सभा सांसद गौतम गंभीर (पूर्व क्रिकेटर) आज 39 साल के हो गये हैं। उनके जन्म दिन पर उनको बीजेपी के चारो तरफ से बधाइय़ां मिल रही हैं।

बता दें गौतम गंभीर का जन्म 14 अक्टूबर 1981 को नयी दिल्ली में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम नताशा जैन है। वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी से पूर्वी दिल्ली लोकसभा सांसद हैं। उनके दो बच्चे हैं, आज़ीन गंभीर और अनाइज़ा गंभीर हैं। उनके पिता दीपक गंभीर टेक्सटाइल बिजनेसमैन हैं एवं माँ का नाम सीमा है। गौतम की एकता नाम की एक छोटी बहन भी है, जो उससे दो साल छोटी है।

गंभीर ने क्रिकेट खेलना 10 साल की उम्र में ही शुरू कर दिया था। इन्होंने अपनी पढ़ाई मार्डन स्कूल, नई दिल्ली में और आगे की पढ़ाई हिन्दू कॉलेज में पूरी की ।  गंभीर की कप्तानी में, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता और 2014 में फिर से खिताब जीता ।

उन्होंने 2010 के अंत से लेकर 2011 के अंत तक छह वनडे मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की, जिसमें भारत ने सभी छह मैच जीते। उन्होंने 2007 विश्व ट्वेंटी-ट्वेंटी (54 गेंदों में 75 रन) और  2011 क्रिकेट विश्वकप (122 गेंदों में 97 रन) दोनों के फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत में एक अभिन्न भूमिका निभाई।

गौतम गंभीर को चारों तरफ से मिल रही बधाइयां।

स्वास्थ्यमंत्री हर्षवर्धन राठौर ने गौतम गंभीर को जन्म दिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा- गौतम गंभीर को जन्म दिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से प्रार्थना है कि आफ सदैव स्वस्थ रहे व दीर्घायु हों व सामज हित में किये गये कार्यो से आपका जावन कीर्तिमान बने। कामना है कि राष्ट्र को नई ऊंचाई पर पहुचाने हेतु आप यूं ही अफना योगदान देते रहें।

.@BJP4India सांसद श्री @GautamGambhir जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों व समाज हित में किए गए कार्यों से आपका जीवन कीर्तिमय बने।

कामना है कि राष्ट्र को नई ऊंचाई पर पहुंचाने हेतु आप यूं ही अपना योगदान देते रहें।@BJP4Delhi pic.twitter.com/LHq6A1ImRL

— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) October 14, 2020

यशोधरा राजे

यशोधरा राजे सिंधिया ने गौतम गंभीर को दी जन्म दिन की बधाई दी। उन्होंने ने लिखा कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर, टी 20 और ओडीआई विश्वकप फाइनल जीत के हीरो एवं पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के लोक प्रिय सांसद को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर, T20 और ODI विश्व कप फाइनल जीत के हीरो एवं पूर्वी दिल्ली से @BJP4India के लोकप्रिय लोकसभा सांसद श्री @GautamGambhir जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।

— Yashodhara Raje Scindia (@yashodhararaje) October 14, 2020

भूपेंद्र सिंह चौधरी

यूपी के पंचायती राज मंभी भूपेंद्र सिंह चौधरी ने गौतम गंभीर को जन्म दिन की बधाई देते हुए लिखा- आप को जन्म दिन की अनंत शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर व वर्तमान लोकसभा सांसद, पूर्वी दिल्ली माननीय श्री गौतम गंभीर जी आपको जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।@GautamGambhir pic.twitter.com/CEyRXWNHDq

— Bhupendra Singh Chaudhary (@Bhupendraupbjp) October 14, 2020

हंसराज हंस

नोर्थ-वेस्ट दिल्ली के लोकसभा सांसद और सूफी गायक हंसराजहंस ने भी गौतम गंभीर को जन्ददिन की बधाई दी ।

मेरे सांसद साथी और भारतीय क्रिकेट के सफलतम खिलाड़ियों में शुमार @GautamGambhir को जन्मदिन की विशेष शुभकामनाएँ ।

— Hans Raj Hans (@hansrajhansHRH) October 14, 2020

दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने गौतम गंभीर को जन्म दिन की बधाई देते समय लिखा- पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद श्री गौतम गंभीर को जन्म दिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं।

पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद श्री @GautamGambhir जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूँ।

— Adesh Gupta (@adeshguptabjp) October 14, 2020

ये भी पढें- 1971 में इंदिरालहर होने के बाद भी विजयराजे सिंधिया ने जीती थी ये सीटें।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: Birthday speccialGautam gambhirMP Gautam gambhir
Previous Post

विजयराजे सिंधिया ने वर्ष 1971 में पूरे देश में जबरदस्त इंदिरा लहर होने के बावजूद इन तीन सीटों पर जीत हासिल की थी।

Next Post

अमृता राव अपनी प्रेगनेंसी को लेकर हैं उत्साहित कहा, गीता सुनाकर रखते हैं ध्यान पति अनमोल

Next Post
अभिनेत्री अमृता राव मां बनने वाली हैं उन्होंने एक न्यूज पोर्टल को बताया कि उनके पति रोज गीता सुनाकर उनका और उनके बच्चे का ध्यान रखते हैं।

अमृता राव अपनी प्रेगनेंसी को लेकर हैं उत्साहित कहा, गीता सुनाकर रखते हैं ध्यान पति अनमोल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
%d