देश की न्यूज

Corona vaccine आने से पहले ही अभिनेता मुकेश खन्ना ने सरकार से की काला बाजारी रोकने की अपील।

नयी दिल्लीः कोरोना वैक्सीन ( Corona vaccine) की सुगबुगाहट पूरे देश व दुनिया में तेजी से चल रही है जिस पर कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी राय रख चुके हैं। उन्होंने बताया था कि वह कोरोना वैक्सीन को किस तरह से पूरे देश में पहुंचाएंगे।

आज अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी सरकार के सामने अपनी राय रखी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने लंबा चौडा कैप्शन लिखा है- जिसमें उन्होंने लिखा कोरोना के वैक्सीन ( Corona vaccine) के आने की सुगबुगाहट देश और विश्व भर में शुरू हो गई है। सभी इस ख़बर की बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे।

पर मेरे कान सिर्फ़ ये सुनने के लिए बेताब हैं कि वैक्सीन सबको मुफ़्त में बाँटी जाएगी।ये सही ही नहींअत्यंत आवश्यक है।वरना कोरोना के बाद कालाबाज़ारी ही सबको निगल जाएगी। अभी तक हम कोरोना के हमले से जूझ रहे थे। इलाज के नाम पे अस्पतालों में लूट मची हुई थी और है। ये मैं नहीं कह रहा। सब देख, सुन और अनुभव कर रहे हैं।

कहीं बेड नहीं तो कई छोटे से इलाज के लिए आसमान छूते बिल, मनमाने टेस्ट ! आम जनता इन बोझ तले दबी जा रही है। कोई कुछ नहीं कर पा रहा। सभी मजबूर है क्योंकि सभी को मौत का डर है। दूसरी ओर अनवांछित तत्व इस हालात का भरपूर फ़ायदा उठा रहे हैं।
और अब आ रही है चिरप्रतीक्षित वैक्सीन। सभी चैन की साँस ले रहे हैं ये सुन कर। परंतु कुछ लोग मुस्कुरा रहें हैं, ये सोच कर कि हमें भी इसका इंतज़ार था। कालाबाज़ारी, जमाख़ोरी और आम लोगों लूटने का इससे ज़्यादा सुनहरा मौक़ा और कब मिल सकता है। इसीलिए मैं सुझाव दे रहा हूँ कि कर दो वैक्सीन को पूरी तरह से मुफ़्त !

ये भी पढें- दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय हुए कोरोना पोजिटिव ट्विटकर दी जानकरी।
हमारा देश ये करने में सक्षम है। सरकार ख़ुद नहीं करती तो बड़े बड़े उद्योग पतियों से करवा सकती है कि आप लोग इसका भार उठाओ। US में Bill Gates ये कह चुके हैं कि मैं ये भार उठाने को तैयार हूँ। क्या हम किसी से कम हैं ?? भरे पड़े हैं हमारे यहाँ भी दानी पुरुष, उद्योग पति, ग़ैर सरकारी संस्थान( NGOs)।आगे आओ।यही समय है चैरिटी का। देश के ग़रीब तबक़ों की मदद करने का।शक्तिमान बनने का। पुण्य ही पुण्य कमाओगे !!!

Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Recent Posts

Faridabad News: पैट्रोल पम्प पर सेल्समेन के साथ मारपीट करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार,पुलिस चौकी सेक्टर-46 टीम की कार्रवाई.

फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की…

1 month ago

Faridabad News: बीमा एजेंट की हत्या कर शव को नाले में फैंकने के मामले में महिला व उसका मंगेतर गिरफ्तार।

फरीदाबादः फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में…

4 months ago

faridabad news: लोहे के पाईप से हमला मारपीट करने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार , क्राईम ब्रांच NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस दंबगई कर कानून को अपने हाथ में लेने वालो पर लगातार कार्रवाई…

4 months ago

बाढ़ में उम्मीद की किरण बनी हरियाणा पुलिस– HSDRF ने फरीदाबाद में गर्भवती महिला और उसके पति को सुरक्षित बचाया.

फरीदाबाद, 05 सितम्बर: फरीदाबाद के गांव काबुलपुर की गलियों में चार दिन से पसरी बाढ़…

6 months ago

फरीदाबाद की नवीन नगर चौकी का सराहनीय कार्य, नाका चैकिंग के दौरान इन दो मोटर साइकिल चोरों को धर दबोचा।

नाका चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित…

6 months ago

बिग बॉस 19 प्रणित मोरे तो गया, मेकर्स ने बढाई प्रतियोगियों की दिल की धडकनें।

मुंबईः सलमान खान का चर्चित शॉ बिगबॉस 19 भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा…

6 months ago

This website uses cookies.