नयी दिल्लीः राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह का कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया है। चौधरी अजीत सिंह की मृत्यु की ख़बर की पुष्टि उनके बेटे जयंत चौधरी ने की है। अजीत सिंह को कोरोना वायरस की पुष्टि 20 अप्रैल को हुयी थी। उनका इलाज चल रहा था। आज उन्होंने अंतिम सांस ली। चौधरी अजीत सिंह पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे थे। राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह के बेटे जयंत चौधरी है।
राष्ट्रीय लोक दल किसान हितैषी दल है इस लिए किसान आंदोलन 2020 में भी चौधरी अजीत सिंह और उनके बेटे जयंत चौधरी ने भी बढ-चढ कर हिस्सा लिया। लोकदल उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी किसान आंदोलन को एक गति देने की कोशिश की।
प्रधानमंत्री मोदी ने लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह के निधन पर शोक वयक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “वह किसानों के लिए समर्पित थे”। उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलता से निर्वाहन किया।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। राष्ट्रपति ने लिखा- राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह के निधन की सूचना मिली दुख हुआ। उन्होंने किसानों के हित में हमेशा आवाज उठायी। जन प्रतिनिधि व मंत्री के रुप में उनेहोंने देश की राजनीति पर अलग छाप छोडी। उनेक परिवार और शुचिंतकों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। केजरीवाल ने लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और किसानो के नेता चौधरी अजीत सिंह के निधन की खबर बेहद दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ है।
ये भी पढें- कोरोना महामारी के चलते केरल सरकारन नहीं वसूलेगी दो महीने के बिजली बिल और बैंक की वसूली पर भी रोक।
फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की…
फरीदाबादः फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में…
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस दंबगई कर कानून को अपने हाथ में लेने वालो पर लगातार कार्रवाई…
फरीदाबाद, 05 सितम्बर: फरीदाबाद के गांव काबुलपुर की गलियों में चार दिन से पसरी बाढ़…
नाका चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित…
मुंबईः सलमान खान का चर्चित शॉ बिगबॉस 19 भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा…
This website uses cookies.