अली फजल, ऋचा चड्ढा
नयी दिल्लीः अली फजल (Ali fazal) और ऋचा चड्ढा (Richa chadha) की जोडी बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूब सुर्खियां बटोर रही है। करीब 7 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों पिछले साल शादी करने वाले थे। लेकिन कोरोना महामारी के कारण अली और ऋचा के अरमानों पर पानी फिर गया। क्योंकि दोनों शादी के बंधन में बधने वाले थे। लेकिन इंस्टाग्राम की पोस्ट से लगता है कि इन दोनों ने दुनियावालों की नज़रों से छुप कर शादी कर ली है।
अली फजल (Ali fazal) ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गयी पोस्ट में ऋचा चड्ढा (Richa chadha) को ‘फोन उठा लो बेगम’ कह कर पुकार है, वहीं ऋचा चड्ढा (Richa chadha) ने भी कमेंट सेक्सन में अली को जबाव देते हुए ‘मिंया’ कहा है। ऋचा ने कहा, ‘हाहाहा फोन मिल नहीं रहा था। अगर मैं आपको प्यारे मियां कहूं तो लोग इसे एक सज़ा समझेंगे। लेकिन सभी अच्छे मजे में हैं।
दरअसल, अली (Ali fazal)ने ऋचा (Richa chadha) के लिए अपने प्यार का इज़हार करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-“टेलीफोन उठा लो बेगम। उसी पर है कि फोन उठ जा सिम सिमा सिम फोन। शहर बदल जाते हैं। मसरूफियतें जकड़ लेते हैं। सफर मोहब्बत के मामलों में आपको और भी तैनात कर देते हैं। पिछले मामले हैं भइया, और यह मुठभेड़ कायम रहे यही दुआ है।
लेकिन तुमसे बिन मतलब बात करने में जो लुत्फ उठाता हूं या जो आनंद मिलता है वह शायद ही कहीं मुमकिन है। शक्ल पर एक बेगैरियतों वाला सुकून सा छा जाता है। हां कभी-कभी अपने आप से गुफ्तगू छिड़ जाती है आयनों के दरमियां, लेकिन वह नारसिज्म है एक तरह का आपने आप में। उस पर चर्चा न ही करें तो बेहतर। शायद कभी राजनीति में उतरना पड़े तो काम आएगा। फिलहाल आप पर डोरे डालता रहूंगा, लिखित में दिए हैं। ओके गुडबाय फियांस, अबे फोन उठा।” बेगम के जवाब में ऋचा ने उन्हें मिया कह कर पुकारा है। देखिये-
बता दें कि अली फजल और ऋचा चड्ढा की मुलाकात हिन्दी फिल्म ‘फुकरे’ के सेट पर हुयी थी, यहीं से इन दोनो के बीच दोस्ती हुयी और फिर यह दोस्ती कब प्यार में बदल गयी यह पता ही नहीं चला। इसके 7 साल के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। पहले अली और ऋचा 15 अप्रैल 2020 को शादी करने वाले थे। शादी की तैयारियां लगभग पूरी थी। लेकिन कोरोना महामारी ने अली और ऋचा के अरमानों पर पानी फेर दिया। इस लिए लगता है कि इन्होंने चोरी चुपके से शादी कर ली है। इस लिए अब अली के इस पोस्ट को देखने के बाद लग रहा है कि दोनों ने दुनिया की चोरी से शादी कर ली है।
ये भी पढें- मंदिरा बेदी अपने पति की मौत से टूट कर बिखर गयीं। 49 साल की उम्र में हुआ निधन।
फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की…
फरीदाबादः फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में…
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस दंबगई कर कानून को अपने हाथ में लेने वालो पर लगातार कार्रवाई…
फरीदाबाद, 05 सितम्बर: फरीदाबाद के गांव काबुलपुर की गलियों में चार दिन से पसरी बाढ़…
नाका चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित…
मुंबईः सलमान खान का चर्चित शॉ बिगबॉस 19 भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा…
This website uses cookies.