नयी दिल्लीः दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) ने दिल्ली कैंट (Delhi cantt) की उस दलित नाबालिग लड़की के माता-पिता से मुलाकात की जिसको रेप करने के बाद मार दिया गया।
केजरीवाल ने कहा कि यह घटना बहुत दुखद है, मैं उसके माता-पिता से मिला। उनके नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती लेकिन दिल्ली सरकार उन्हें 10 लाख रुपये की मुआवजा देगी। हम मजिस्ट्रियल जांच के आदेश देंगे और शीर्ष वकीलों को नियुक्त करेंगे ताकि दोषियों को कड़ी सजा मिले।
केजरीवाल ने यह भी माना कि दिल्ली में कानून व्यवस्था को ठीक करने की बहुत जरुरत है। कानून व्यवस्था में दुरुस्ती लाने की बहुत ज्यादा जरुरत है। मेरी केंद्र सरकार से अपील है कि इस बारे में ठोस कदम उठाएं जाएं।
दिल्ली सीएम (Arvind kejriwal) ने आगे कहा कि हम केंद्र सरकार के साथ हैं, वह जो भी कदम उठाएगी हम उनका साथ देंगे। दिल्ली सरकार केंद्र सरकार के साथ पूरा सहयोग करेगी। लेकिन दिल्ली में (delhi cantt) जो कि देश की राजधानी है। इस में यदि इस तरह की घटनाएं घटित होती हैं, तो ये देश को अच्छा संदेश नहीं जाता है। लोग असुरक्षित भी महसूस करते हैं। पूरी दुनिया के अन्दर भी यह संदेश अच्छा नहीं जाता है की देश की राजधानी के अन्दर इस तरह कि हरकत हो रही है।
फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की…
फरीदाबादः फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में…
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस दंबगई कर कानून को अपने हाथ में लेने वालो पर लगातार कार्रवाई…
फरीदाबाद, 05 सितम्बर: फरीदाबाद के गांव काबुलपुर की गलियों में चार दिन से पसरी बाढ़…
नाका चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित…
मुंबईः सलमान खान का चर्चित शॉ बिगबॉस 19 भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा…
This website uses cookies.