Puneeth Rajkumar को अंतिम विदाई देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई
कर्नाटकः साउथ स्टार पुनीथ राजकुमार (Puneeth Rajkumar) के पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान से, अंतिम संस्कार बेंग्लुरु के कांतीरावा स्टेडियो में किया गया।
पुनीत के अंतिम संस्कार में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने प्रमुख न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बताया कि, मेरा पूरे परिवार के साथ एक व्यक्तिगत संबंध था और ‘अप्पू’ के साथ भी। मैंने उसे एक लड़के के रूप में देखा था। उन दिनों से हमारे संबंध थे। इसलिए मैं उन्हें अंतिम सलामी दे रहा हूं। निश्चित रूप से, मैं भावुक था।
पुनीत (Puneeth Rajkumar) के फैंस की दीवानगी इस कदर थी कि कर्नाटक के लोग बेंगलुरु में श्री कांतीरवा स्टूडियो के आसपास की इमारतों की छतों पर इकट्ठा होते हैं और दिवंगत कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) की एक झलक पाने के लिए इसके चारों ओर पेड़ों पर चढ़ते हैं। उनका अंतिम संस्कार आज स्टूडियो में किया गया।
इतना ही नहीं पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) की मौत की खबर सुनते ही 2 फैंस की सदमे में मौत हो गई। एक फैन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।उनके परिवार में पत्नी अश्विनी रेवंत और धृति और वंदिता दो बेटियां हैं। राघवेंद्र राजकुमार, शिव राजकुमार उनके भाई और लक्ष्मी, पूर्णिमा उनकी बहन हैं।
Puneeth Rajkumar के निधन से पूरे कर्नाटक में शोक की लहर है। राज्य में सभी थिएटर बंद कर दिये गये हैं।
पुनीत की बेटी वंदिता को अमेरिका से भारत पहुंचने में समय लगा इसलिए उनके अंतिम संस्कार को शनिवार की बजाय रविवार के लिए स्थगित किया गया। वंदिता को दिल्ली से बेंगलुरु तक लाने के लिए स्टेट अथॉरिटी ने एक स्पेशल विमान की व्यवस्था की थी।
फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की…
फरीदाबादः फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में…
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस दंबगई कर कानून को अपने हाथ में लेने वालो पर लगातार कार्रवाई…
फरीदाबाद, 05 सितम्बर: फरीदाबाद के गांव काबुलपुर की गलियों में चार दिन से पसरी बाढ़…
नाका चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित…
मुंबईः सलमान खान का चर्चित शॉ बिगबॉस 19 भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा…
This website uses cookies.