Tv Actress Donal Bisht
मुंबईः बिग बॉस (Bigg Boss) से बहुत जल्द आउट हो चुकी कंस्टेस्टेंट डोनल बिष्ट (Donal Bisht) ने आज मीडिरया से रुबरु होते हुए अपने इवेक्शन पर चुप्पी तोडी है। उन्होंने कहा कि मेरा इविक्शन (Eviction) अनफेयर था। लेकिन कोई बात नहीं जिंदगी बिगबॉस ही नहीं है, आगे बहुत काम करना है।
वहीं मीडिया के पूछे जाने पर कि क्या डोनल बिष्ट (Donal Bisht) बिगबॉस (Bigg Boss) में दोबारा इंट्री कर सकती है। तो इस पर डोनल ने स्पष्ट तौर पर कहा कि ये मेरे ऊपर नहीं बल्कि मेकर्स के ऊपर है। परन्तु सब लोग चाहते हैं कि डोनल वापस जाएं।
डोनल ने ये भी बताया कि बिगबॉस (Bigg Boss) के बाद लोगों का बहुत ज्यादा प्यार मिल रहा है। वहीं उन्होंने जय भानुशाली के इविक्शन पर कहा कि जिसको निकलना है वह तो निकलेगा ही और जिसको रहना है, तो वही रहेगा। साथ ही करन और तेजस्वी के लव इंगल पर कुछ भी कहने से कतराती नजर आयी डोनल बिष्ट (Donal Bisht) । मीडिया के दोबारा पूछे जाने पर कहा कि उनका प्यार फेक है या सच, जनता सब कुछ जानती है। मुझे कुछ कहने की जरुरत नही है।
कल के एपिसोड में भारती और हर्ष रिंगमास्टर के तौर घर में आये थे और उन्होंने बॉटम 5 कंटेस्टेंट्स को बड़ा ही मजेदार टास्क दिया था। जिसमें बॉटम 5 कंटेस्टेंट्स पागलपंती कर टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को इम्प्रेस करना था। सभी ने इस टास्क में अपना बेस्ट करने की कोशिश की लेकिन अफसोस इस टास्क के विनर उमर और राजीव ही बन पाये। इसलिए हारे हुए खिलाडियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। जिसमें जय भानुशाली, विशाल कोटियान और नेहा भसीन हुयी थी घर से बेघर।
फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की…
फरीदाबादः फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में…
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस दंबगई कर कानून को अपने हाथ में लेने वालो पर लगातार कार्रवाई…
फरीदाबाद, 05 सितम्बर: फरीदाबाद के गांव काबुलपुर की गलियों में चार दिन से पसरी बाढ़…
नाका चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित…
मुंबईः सलमान खान का चर्चित शॉ बिगबॉस 19 भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा…
This website uses cookies.