• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

Pm Modi ने किया Purvanchal Expressway का उद्घाटन, पढें पूरा भाषण।

by टीम, भारतीय बुलेटिन
November 16, 2021
in देश की न्यूज
0
Pm Modi ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) का उद्घाटन करते हुए कहा कि मैं यूपी के ऊर्जावान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, उनकी टीम और यूपी के लोगों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

PM MODI-PURVANCHAL EXPRESSWAY

नयी दिल्लीः Pm Modi ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) का उद्घाटन करते हुए कहा कि मैं यूपी के ऊर्जावान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, उनकी टीम और यूपी के लोगों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

Pm Modi ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे  (Purvanchal Expressway) का उद्घाटन करते हुए कहा कि मैं यूपी के ऊर्जावान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, उनकी टीम और यूपी के लोगों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।


हमारे जिन किसान भाई-बहनों की भूमि इसमें लगी है, जिन श्रमिकों का पसीना इसमें लगा है, जिन इंजीनियरों का कौशल इसमें लगा है, उनका भी मैं बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं।

ये भी एक सच्चाई थी कि यूपी जैसा विशाल प्रदेश, पहले एक दूसरे से काफी हद तक कटा हुआ था।

अलग अलग हिस्सों में लोग जाते तो थे लेकिन एक दूसरे से कनेक्टिविटी ना होने की वजह से परेशान रहते थे। पूरब के लोगों के लिए लखनऊ पहुँचना भी महाभारत जीतने जैसा होता था।

पिछले मुख्यमंत्रियों के लिए विकास वहीं तक सीमित था जहां उनका घर था।

लेकिन आज जितनी पश्चिम की पूछ है, उतनी ही पूर्वांचल के लिए भी प्राथमिकता है।

पीएम मोदी (pm Modi) ने येभी कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) आज यूपी की इस खाई को पाट रहा है, यूपी को आपस में जोड़ रहा है।
गरीबों को पक्के घर मिलें, गरीबों के घर में शौचालय हों, महिलाओं को खुले में शौच के लिए बाहर ना जाना पड़े, सबके घर में बिजली हो, ऐसे कितने ही काम थे, जो यहां किए जाने जरूरी थे।लेकिन मुझे बहुत पीड़ा है, कि तब यूपी में जो सरकार थी, उसने मेरा साथ नहीं दिया।

मुझे मालूम था कि जिस तरह तब की सरकार ने यूपी के लोगों के साथ नाइंसाफी की जा रही है, विकास में भेदभाव किया जा रहा है, जिस तरह सिर्फ अपने परिवार का हित साधा जा रहा है, यूपी के लोग ऐसा करने वाली सरकार को हमेशा-हमेशा के लिए यूपी के विकास के रास्ते से हटा देंगे।

पीएम ने यूपी की बदहाली को किया ब्यान

कौन भूल सकता है कि पहले यूपी में पहले कितनी बिजली कटौती होती थी।कौन भूल सकता है कि यूपी में कानून व्यवस्था की क्या हालत थी।कौन भूल सकता है कि यूपी में मेडिकल सुविधाओं की क्या स्थिति थी। यूपी में तो हालात ऐसे बना दिये थे कि यहाँ सड़कों पर राह नहीं होती थी, राहजनी होती थी।

एक व्यक्ति घर भी बनाता है तो पहले रास्तों की चिंता करता है, मिट्टी की जांच करता है, दूसरे पहलुओं पर विचार करता है।

लेकिन यूपी में हमने लंबा दौर, ऐसी सरकारों का देखा है जिन्होंने कनेक्टिविटी की चिंता किए बिना ही औद्योगीकरण के सपने दिखाए।

परिणाम ये हुआ कि ज़रूरी सुविधाओं के अभाव में यहां लगे अनेक कारखानों में ताले लग गए।

इन परिस्थितियों में ये भी दुर्भाग्य रहा कि दिल्ली और लखनऊ, दोनों ही स्थानों पर परिवारवादियों का ही दबदबा रहा। सालों-साल तक परिवारवादियों की यही पार्टनरशिप, यूपी की आकांक्षाओं को कुचलती रही।

Inaugurating the Purvanchal Expressway. #एक्सप्रेस_प्रदेश https://t.co/LyF31LjZjn

— Narendra Modi (@narendramodi) November 16, 2021
टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: Narendra modipm modiPRIME MINISTER OF INDIAPURVANCHAL EXPRESSWAY
Previous Post

Audit Diwas: ऑडिट को एक आशंका, एक भय के साथ देखा जाता था।आज इस मानसिकता को बदला गया है। आज ऑडिट को वैल्यू एडिशन का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

Next Post

अनुष्का शर्मा ने ग्रीन मोनोकिनी पहन इन्सटा पर लगाई आग, बेटी के जन्म के बाद पहली बार फ्लॉन्ट किया बोल्ड लुक।

Next Post
Anushka Sharma ने आज मोनोकिनी (Monokini) पहन पूल से तस्वीरें शेयर की हैं, अनुष्का तस्वीरों में बहुत हॉट लग रही हैं। आप को बता दें अभिनेत्री ने तस्वीरों में ग्रीन कलर की मोनोकिनी पहनी है और वह पोज देते समय मुस्कुरा रही हैं।

अनुष्का शर्मा ने ग्रीन मोनोकिनी पहन इन्सटा पर लगाई आग, बेटी के जन्म के बाद पहली बार फ्लॉन्ट किया बोल्ड लुक।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
Loading Comments...
%d