• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

Kedarnath से लाइव आये PM Narendra Modi बोले अब देश अपने लिए बड़े लक्ष्य तय करता है, कठिन समय सीमाएं निर्धारित करता है।

by टीम, भारतीय बुलेटिन
November 5, 2021
in राज्य
0
Kedarnath से लाइव आये PM Narendra Modi बोले अब देश अपने लिए बड़े लक्ष्य तय करता है, कठिन समय सीमाएं निर्धारित करता है।

Narendra Modi Live from Kedarnath

नयी दिल्लीः केदारनाथ (Kedarnath) से लाइव आते हुए मोदी (Narendra Modi) बोले रामचरित मानस में कहा गया है-‘अबिगत अकथ अपार, नेति-नेति नित निगम कह’ अर्थात्, कुछ अनुभव इतने अलौकिक, इतने अनंत होते हैं कि उन्हें शब्दों से व्यक्त नहीं किया जा सकता। बाबा केदारनाथ की शरण में आकर मेरी अनुभूति ऐसी ही होती है।

Kedarnath से लाइव आये PM Narendra Modi बोले अब देश अपने लिए बड़े लक्ष्य तय करता है, कठिन समय सीमाएं निर्धारित करता है।

बरसों पहले जो नुकसान यहां हुआ था, वो अकल्पनीय था। जो लोग यहां आते थे, वो सोचते थे कि क्या ये हमारा केदार (Kedarnath) फिर से उठ खड़ा होगा? लेकिन मेरे (Narendra Modi) भीतर की आवाज कह रही थी की ये पहले से अधिक आन-बान-शान के साथ खड़ा होगा।

इस आदि भूमि पर शाश्वत के साथ आधुनिकता का ये मेल, विकास के ये काम भगवान शंकर की सहज कृपा का ही परिणाम हैं।

Modi ने मुख्यमंत्री धामी का किया धन्यवाद

मैं इन पुनीत प्रयासों के लिए उत्तराखंड सरकार का, मुख्यमंत्री धामी जी का, और इन कामों की ज़िम्मेदारी उठाने वाले सभी लोगों का भी धन्यवाद करता हूँ।

फिर मोदी ने शंकराचार्य का अर्थ बताते हु कहा कि,शंकर का संस्कृत में अर्थ है- “शं करोति सः शंकरः” यानी, जो कल्याण करे, वही शंकर है। इस व्याकरण को भी आचार्य शंकर ने प्रत्यक्ष प्रमाणित कर दिया। उनका पूरा जीवन जितना असाधारण था, उतना ही वो जन-साधारण के कल्याण के लिए समर्पित थे।

एक समय था जब आध्यात्म को, धर्म को केवल रूढ़ियों से जोड़कर देखा जाने लगा था।

लेकिन, भारतीय दर्शन तो मानव कल्याण की बात करता है, जीवन को पूर्णता के साथ, holistic way में देखता है। आदि शंकराचार्य जी ने समाज को इस सत्य से परिचित कराने का काम किया।

एक समय था जब आध्यात्म को, धर्म को केवल रूढ़ियों से जोड़कर देखा जाने लगा था।

लेकिन, भारतीय दर्शन तो मानव कल्याण की बात करता है, जीवन को पूर्णता के साथ, holistic way में देखता है। आदि शंकराचार्य जी ने समाज को इस सत्य से परिचित कराने का काम किया।

अब हमारी सांस्कृतिक विरासतों को, आस्था के केन्द्रों को उसी गौरवभाव से देखा जा रहा है, जैसा देखा जाना चाहिए।

आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर पूरे गौरव के साथ बन रहा है, अयोध्या को उसका गौरव वापस मिल रहा है।

अभी दो दिन पहले ही अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आयोजन पूरी दुनिया ने देखा। भारत का प्राचीन सांस्कृतिक स्वरूप कैसा रहा होगा, आज हम इसकी कल्पना कर सकते हैं।

अब देश बडे लक्ष्य तय कर रहा है

अब देश अपने लिए बड़े लक्ष्य तय करता है, कठिन समय सीमाएं निर्धारित करता है, तो कुछ लोग कहते हैं कि इतने कम समय में ये सब कैसे होगा! होगा भी या नहीं होगा! तब मैं कहता हूँ कि – समय के दायरे में बंधकर भयभीत होना अब भारत को मंजूर नहीं है।
यहां पास में ही पवित्र हेमकुंड साहिब जी भी हैं।

हेमकुंड साहिब जी के दर्शन आसान हों, इसके लिए वहां भी रोप-वे बनाने की तैयारी है। चारधाम सड़क परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है, चारों धाम हाइवेज से जुड़ रहे हैं।

भविष्य में यहां केदारनाथ जी तक श्रद्धालु केबल कार के जरिए आ सकें, इससे जुड़ी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

उत्तराखंड ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जिस तरह का अनुशासन दिखाया, वो भी बहुत सराहनीय है।

भौगोलिक कठिनाइयों को पार कर आज उत्तराखंड ने, उत्तराखंड के लोगों ने 100 प्रतिशत सिंगल डोज़ का लक्ष्य हासिल कर लिया है। ये उत्तराखंड की ताकत है, सामर्थ्य है।

Kedarnath से Narendra modi का लाइव वीडियो

Speaking at Kedarnath. Watch. https://t.co/QtCLIbRZy7

— Narendra Modi (@narendramodi) November 5, 2021
टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: Baba Bhootnath mandirKedarnathMODI LIVENarendra modiuttarakhand
Previous Post

Captain Amarinder Singh सिंह ने अपनी नयी पार्टी, ‘Punjab Lok Congress’ का किया ऐलान।

Next Post

Happy Birthday Virat Kohli: अभिनेता Varun Dhawan ने Virat Kohli को दी, जन्म दिन की बधाई, साथ ही प्रशंसा कर कही ये बातें-

Next Post
अभिनेता Varun Dhawan ने Virat Kohli को दी, जन्म दिन की बधाई, साथ ही प्रशंसा कर कही ये बातें- हमेशा देश के लिए इसी मैन्स ड्राइव, जुनून और अनुशासन से प्रेरित रहे हैं। पेश हैं और भी कई रन #teamindia

Happy Birthday Virat Kohli: अभिनेता Varun Dhawan ने Virat Kohli को दी, जन्म दिन की बधाई, साथ ही प्रशंसा कर कही ये बातें-

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
Loading Comments...
%d