• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

हरियाणा में अनैतिक धर्मांतरण कराने वालों की खैर नहीं, धर्मान्तरण को रोकने के लिए कानून लाई प्नदेश सरकार, देखें वीडियो ।

by टीम, भारतीय बुलेटिन
March 4, 2022
in राज्य
0
मनोहर लाल खट्टर की हरियाणा सरकार जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए ‘हरियाणा विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन निवारण विधेयक-2022’ कानून लेकर आई है

हरियाणा मुख्यमंत्री, मनोहर लाल खट्टर

नयी दिल्लीः मनोहर लाल खट्टर की हरियाणा सरकार जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए ‘हरियाणा विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन निवारण विधेयक-2022’ कानून लेकर आई है। शुक्रवार (4 मार्च 2022) को प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने इस संबंध में विधानसभा में बिल पेश किया। ‘हरियाणा विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन निवारण विधेयक-2022’ में जबरन धर्मांतरण पर 10 साल तक की सजा का प्रावधान किया गया है।

विश्व हिन्दू परिषद ने की सराहना

विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने राज्य सरकार के इस कदम की सराहना की है। वीएचपी (VHP) के संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन (Surender jain) ने कहा है कि इस बिल से राज्य सरकार ने अपने दृढ़ संकल्प को दिखाया है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के कानून का रूप लेने के बाद राज्य में लव जिहाद और धर्मान्तरण के जरिए देश के खिलाफ साजिश करने के मामलों पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा, “हरियाणा प्रदेश हमेशा से एक धार्मिक क्षेत्र रहा है। यही वो क्षेत्र है जहाँ मानव सभ्यता फली और फूली। हालाँकि, बीते कुछ समय से राज्य में अवैध धर्मान्तरण की गतिविधियाँ सामने आई हैं। अवैध धर्मांतरण ने मेवात जैसे हिंदुओं के कई कब्रगाह बना दिए थे।”

प्रेस वक्तव्य :

हरियाणा में अवैध धर्मांतरण पर रोक संबंधी बिल स्वागत योग्य कदम: @drskj01 pic.twitter.com/nE267fyzvD

— Vishva Hindu Parishad -VHP (@VHPDigital) March 4, 2022

जैन के अनुसार, “हरियाणा के इन क्षेत्रों से समय-समय पर कई देशविरोधी तत्वों को पकड़ा गया है। इन सभी कृत्यों को मुल्ला और मौलवियों ने न केवल बढ़ावा दिया, बल्कि मुस्लिम समुदाय को भी कट्टरता में धकेलने का षड्यंत्र कर रहे हैं। ईसाई मिशनरी लगातार धोखा या लालच देकर भोले-भोले लोगों का धर्मान्तरण करा रहे हैं।” सुरेंद्र जैन का आगे कहना है कि हरियाणा की कानून-व्यवस्था को कई बार देश विरोधी लोगों ने चुनौती देने का काम किया है। लेकिन अब इस कानून के अस्तित्व में आने के बाद सामाजिक सौहार्द और शाँति का माहौल बन सकेगा।

प्रदेश में गैर कानूनी तरीके से या जबरन धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए आज 'गैरकानूनी धर्मांतरण निषेध बिल-2022' को मंजूरी दे दी गई है। pic.twitter.com/Lef3D7cugI

— Manohar Lal (@mlkhattar) February 8, 2022

हरियाणा धर्मान्तरण विधेयक

बता दें कि है कि फरवरी की शुरुआत में मुख्यमंत्री खट्टर ने खुद ट्वीट कर जबरन धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए ‘गैरकानूनी धर्मांतरण निषेध बिल-2022’ को कैबिनेट से मंजूरी मिलने की जानकारी दी थी। गृह मंत्री अनिल विज ने बिल को सदन में पेश करते हुए बताया कि इसमें में सजा का प्रावधान तीन अलग श्रेणियों में किया गया है। नाबालिग, महिला, अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति से जुड़े हुए जबरन धर्मांतरण करने के मामलों में ज्यादा सजा का प्रावधान किया गया है।

धर्म छिपाकर शादी और धर्मांतरण करने पर अधिकतम दस साल की सजा और तीन लाख रुपए जुर्माने का बिल में प्रावधान है। वहीं सामूहिक धर्मांतरण कराने पर 5 साल तक की सजा हो सकती है। इस कानून के तहत धर्मांतरण के पहले डीसी को सूचना देनी होगी।

धर्मान्तरण बिल का विरोध करने का मतलब तो ये हुआ कि विपक्ष चाहता है हरियाणा में धर्मान्तरण होता रहे। pic.twitter.com/EI2SZJ1edV

— Manohar Lal (@mlkhattar) March 4, 2022
टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: मनोहर लाल खट्टरहरियाणाहरियाणा धर्मान्तरण कानूनहरियाणा धर्मान्तरण विधेयक
Previous Post

सलमान खान की Tiger 3 ईद पर 2023 में होगी रिलीज, स्वंय सलमान ने ट्विट कर दी जानकारी ।

Next Post

मीडिया में चारु असोपा और राजीव सेन की शादी में चल रही दिक्कत की खबरों के बीच चारु ने महिला दिवस पर बेटी के साथ शेयर कर बोली बिल्कुल अपने पापा के जैसी.

Next Post
मीडिया में चारु असोपा (charu asopa) और राजीव सेन (rajeev sen) की शादी में चल रही दिक्कत की खबरों के बीच चारु ने महिला दिवस पर बेटी के साथ शेयर किया फोटो औऱ बोली बिल्कुल अपने पापा के जैसी.

मीडिया में चारु असोपा और राजीव सेन की शादी में चल रही दिक्कत की खबरों के बीच चारु ने महिला दिवस पर बेटी के साथ शेयर कर बोली बिल्कुल अपने पापा के जैसी.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
%d