• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

फरीदाबाद की डबुआ सब्जी मंडी में आग लगने के कारण हुयी युवक की मृत्यु। परिजनों के अनुसार घटना में किसी का नहीं कसूर।

by टीम, भारतीय बुलेटिन
May 28, 2022
in राज्य
0
फरीदाबाद की डबुआ सब्जी मंडी में आग लगने के कारण हुयी युवक की मृत्यु। परिजनों के अनुसार घटना में किसी का नहीं कसूर। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गयै है।

डबुआ सब्जीमंडी, फरीदाबाद

फरीदाबाद : रात डबुआ कॉलोनी में सब्जी मंडी के अंदर सो रहे एक युवक की आग लगने से मृत्यु हो गई है। डबुआ पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर श्री भगवान की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हस्पताल पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों के हवाले कर दिया है और मृतक के परिजनों के अनुसार इसमें किसी का कोई कसूर नहीं पाया गया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि सुबह करीब 5:00 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि डबुआ कॉलोनी में एक युवक की आग से जलने के कारण मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और जाकर देखा तो एक युवक का जला हुआ शरीर डबुआ मंडी में पड़ा हुआ था और उसके ऊपर एक कंबल भी था जो जलकर खाक हो चुका था। मृतक की पहचान जौनपुर के रहने वाले मुस्ताक के रूप में हुई है जिसकी उम्र 28 वर्ष है और वह पिछले काफी समय से डबुआ सब्जी मंडी में सब्जी बेचता था और रात को वहीं पर सो जाता था। मृतक के परिजनों के बयान के अनुसार मुस्ताक शराब पीने का आदी था

शराब पीने का था आदी।

जिसे उसके परिजनों ने कई बार समझाया परंतु वह नहीं माना। मुस्ताक की दूसरी शादी हो चुकी है परंतु वह फरीदाबाद में अकेला रहता था और उसकी पत्नी अपनी एक बेटी के साथ जौनपुर में उसके घर पर ही रहती थी। मृतक के परिजनों ने बताया कि मुस्ताक का किसी से कोई लड़ाई झगड़ा या रंजिश नहीं थी। रात को बीड़ी या सिगरेट की वजह से मुस्ताक द्वारा ओढ़े हुए कंबल में आग लग गई परंतु शराब के नशे के कारण वह उससे बुझा नहीं पाया और कंबल की तपिश के कारण उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के परिजन किसी के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं चाहते। पुलिस टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

ये भी पढेंः Om Prakash Chautala DA Case: आय से अधिक मामले में आज हरियाणा पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला को दिल्ली कोर्ट सुना सकती है सजा।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: BHARTIAY BULLETIN LIVE NEWS TDODAYbIG NEWS TODAYBreaking newsCrime newsCRIME NEWS OF HARYANAfaridabadfaridabad marketFaridabad newsHaryan crimeHaryanaHaryana latest newsHaryana newsHARYANA NEWS TODAYHARYANA VIDOEHindi newsLATEST NEWS OF HARYANALIVE NEWSLIVE UPDATEnews faridabadSABZI MANDIsocial mediavIRAL INDIAviral newsडबुआ सब्जी मंडीफरीदाबाद
Previous Post

Om Prakash Chautala DA Case: आय से अधिक मामले में आज हरियाणा पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला को दिल्ली कोर्ट सुना सकती है सजा।

Next Post

आश्रम की सोनिया यानि ईशा गुप्ता ने इंस्टा पर दिखाया अपना किलर लुक।

Next Post
पहले ईशा गुप्ता (Esha Gupta) ने बेवसीरीज आश्रम 3 (Aashram 3) में अपने बोल्ड अंदाज से सनसनी मचा दी थी ईशा गुप्ता (Esha Gupta) ने आश्रम 3 (Aashram 3) में कई बोल्ड सीन देकर अपतने अभिनय का परचम लगराया है। और रही बची कसर उन्होंने पोस्ट के जरिए पूरी कर दी है। आप को बता दें कि अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउन्ट पर टू पीस बिकनी में एक पोस्ट शेयर की है जिसपर उनके चाहने वाले लाइक पर लाइक बरसा रहे हैं।

आश्रम की सोनिया यानि ईशा गुप्ता ने इंस्टा पर दिखाया अपना किलर लुक।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
Loading Comments...
%d