फरीदाबादः जहांगीर पुरी में हनुमान जयंती के दिन हुई हिंसा वाली जगह पर एमसीडी ने बुलडोजर चलाकर दिल्ली में बुलडोजर अभियान की शुरुआत की थी और अब दिल्ली में जगह-जगह एमसीडी गैरकानूनी अतक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चला रही है। हालांकि, इस कार्यवाही को लेकर कुछ लोग सुप्रीमकोर्ट भी पहुंचे थे और फिर उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने एमसीडी की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी।
बीते सोमवार को शाहीन बाग में अतिक्रम के खिलाफ बुलडोजर देखने को मिला लेकिन जनता के बड़े जमावडे के कारण बुलडोजर को वापस जाना पडा था परन्तु आज मदनपुर खादर में अतिक्रण को हटाने बुलडोजर पहुंचा और इसी बीच जनता के समर्थन में ‘आप’ विधायक अमानतुल्लाह खां को भी भीड (मदनपुर खादर में) के समर्थन करते देखा गया। ‘आप’ विधायक ने जनता का समर्थन करते हुए कहा कि ‘मैं गरीबों को बचाने के लिए जेल जाने को तैयार हूं’। यहां पर कोई अतिक्रमण नहीं हुआ है।
अमानतुल्लाह ने कहा, इस इलाके में कोई अतिक्रमण नहीं है. मैं एमसीडी से कहा था कि आप आईए कुछ लोगों के साथ, अगर अतिक्रमण होगा, तो मैं खुद हटवाऊंगा लेकिन पुलिस की मौजूदगी में गलत फायदा मत उठाइये।
उधर, पुलिस ने अमानतुल्लाह खान को सरेंडर करने के लिए कहा। आप को ये भी बता दें कि दिल्ली पुलिस ने पिछले दिनों शाहीनबाग में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई में बाधा डालने के आरोप में अमानतुल्लाह खान और उनके समर्थकों पर मामला दर्ज किया था।
इससे तीन दिन पहले सोमवार को शाहीनबाग में अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया गया था। जिसको को लेकर भारी संख्य में ने विरोध प्रदर्शन किया और अततः एमसीडी टीम को वापस लौटना पड़ा। शाहीनबाग में लोग भारी संख्या में एकत्रित हुए थे और बीजेपी, केंद्र सरकार और SDMC के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। हद तो जब हो गयी जबकुछ महिलाएं बुलडोजर के सामने आकर भी खड़ी हो गई थीं।
फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की…
फरीदाबादः फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में…
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस दंबगई कर कानून को अपने हाथ में लेने वालो पर लगातार कार्रवाई…
फरीदाबाद, 05 सितम्बर: फरीदाबाद के गांव काबुलपुर की गलियों में चार दिन से पसरी बाढ़…
नाका चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित…
मुंबईः सलमान खान का चर्चित शॉ बिगबॉस 19 भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा…
This website uses cookies.