मनोरंजन

अभिनेत्री मलाईका अरोरा ने कुछ इस अंदाज में करन जौहर को बर्थडे विश किया।

मुंबईः फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) इन दिनों अपने 50वें बर्थडे को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी बर्थडे पार्टी में तमाम सितारों ने पहुंच कर करन को बर्थडे विश किया, परन्तु अभिनेत्री मलाइका अरोरा (malaika arora) ने करन जौहर को कुछ इस अंदाज में बर्थडे विश किया, उन्होंने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मलाइका अरोरा (malaika arora) ने करन जौहर (Karan Johar) के साथ इन्जॉय किये हुए कुछपल एक वीडियो के रुप में शेयर किये हैं।


आप को बता दें कि वीडियो कुछ फोटोग्राफ की मदद से बनाया गया है। इसमें तरह तरह के फोटोओं का प्रयोग किया गया है लेकिन ध्यान देने बात ये है कि मलाइका (malaika arora) एक फोटो में बर्थडे बॉय करन (Karan Johar) को किस करती नज़र आ रही हैं। वहीं एक जगह पर ब्यॉफ्रेंड अर्जुन कुपर भी नजर आ रहे हैं। मलाइका (malaika arora) का करन जौहर (Karan Johar) को बर्थडे विश करने का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। मलाइका के इस वीडियो को देख कर फैंस करन को बर्थडे विश कर रहे हैं।

50 के हुए करन जौहर

फिल्मेकर करन जौहर (Karan Johar) का जन्म 25 मई 1972 को मुंबई में हुआ था। आज उनका 50 जन्म दिवस है। करन को उनके शॉ ‘कॉफी विद करण’ और 1998 में आयी उनकी फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ खूब प्रसिद्धि मिली और उसके बाद ‘कभी खुशी कभी गम’ स्टूडेंट ऑफ द ईयर जैसी फिल्मो ने करन की सफलता में चार चांद लगा दिये।

उन्होंने रोमानी कॉमेडी, कुछ कुछ होता है के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की थी और इस फ़िल्म से उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिये और सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिये फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था।

करण जौहर (Karan Johar) एक कुशल निर्देशक के रूप मे जाने जाते है। इन्होनें ख़ुद की जीवनी पर आधारित किताब में गे(समलैंगिक) होना स्वीकार किया।

क्यूं बनायी कुछ कुछ होता

करण जौहर (Karan Johar) ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले कई फ़िल्मों का निर्माण किया है। फ़्रेंच कोर्स ख़त्म करने के बाद करण पेरिस से जन संचार में एक डिग्री प्राप्त करना चाहते थे लेकिन उनके मित्र आदित्य चोपड़ा ने उनकी फ़िल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के लिए मदद करने को पूछा और जौहर ने हाँ कहा। इसके बाद उनकी पूरी ज़िन्दगी ही बदल गई। जब करण स्विट्सरलैंड मे दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे पर काम कर रहे थे, तब शाहरुख खान ने करण को सुझाव दिया कि वह अपनी ख़ुद की फ़िल्म का निर्देशिन करे। इसी सुझाव के कारण, करण जौहर ने कुछ कुछ होता है को बनाया।

Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Recent Posts

फरीदाबाद की नवीन नगर चौकी का सराहनीय कार्य, नाका चैकिंग के दौरान इन दो मोटर साइकिल चोरों को धर दबोचा।

नाका चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित…

3 days ago

बिग बॉस 19 प्रणित मोरे तो गया, मेकर्स ने बढाई प्रतियोगियों की दिल की धडकनें।

मुंबईः सलमान खान का चर्चित शॉ बिगबॉस 19 भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा…

5 days ago

ऑटो चोरी के मामले में फरीदाबाद के सेहतपुर से इस आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद:- बता दें कि थाना सराय ख्वाजा में मोलडबंद फरीदाबाद वासी एक महिला ने दी…

6 days ago

फर्जी चालन का लिंक भेज कर ठगे इतने लाख, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल.

फरीदाबाद:- बता दें कि एचबीसी कॉलोनी, सेक्टर -81, फरीदाबाद ने साइबर थाना सैंट्रल में एक…

1 week ago

फरीदाबाद के गांव सीकरी में ज्वैलर के साथ हुयी लूटपाट के मामले में पुलिस ने इस आरोपी को धरदबोचा.

अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने एक और आरोपित को किया गिरफ्तार. फरीदाबाद:- फरीदाबाद…

1 week ago

फरीदाबाद की पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने लडाई झगडा व हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

फरीदाबाद:- लड़ाई झगड़ा करने वाले शरारती तत्वों पर फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाही की जा…

3 weeks ago

This website uses cookies.