क्राइम

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या कर, आगरा नहर मे फैंका शव, आरोपी वर्ष 2009 में हरियाणा पुलिस में हुआ था भर्ती ।

फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम श्री मुकेश मल्होत्रा के द्वारा शहर में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सैन्ट्रल प्रभारी की टीम ने पत्नी की हत्या करने के मामले में आरोपी पती को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया की गिरफ्तार आरोपी गणेश बदरपुर सैद का रहने वाला है। आरोपी वर्ष 2009 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुआ था। आरोपी की पहले एक शादी महिला पुलिसकर्मी से वर्ष 2010 में हुई थी । पुलिसकर्मी महिला को 2 लड़के हैं। जो घरेलु झगडा रहने की वजह से महिला दोनों लड़को को लेकर वर्ष 2017 से अलग रह रही है। वर्ष 2018 में आरोपी गणेश की मुलाक़ात पलवल के गांव बघौला की रहने वाली सोनम से शादी समारोह में हुई। आरोपी का लड़की के साथ मिलना-जुलना शुरू हो गया और वर्ष 2020 से दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। ये भी पढेंः बदरपुर बॉर्डर क्राइम ब्रांच की टीम ने देसी कट्टा बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर, भेजा जेल.

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे दोनों

जब दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे तभी दोनों को वर्ष 2021 में एक लड़की पैदा हुई। इसके बाद दोनों में किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। दोनों एक दूसरे पर शक करने लगे। आरोपी ने 27 जून को आपसी कहासुनी में लड़की सोनम की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर लाश को बक्से में बंद कर पलवल के छज्जूनगर आगरा कैनाल नहर में फेंक दिया। और लड़की के भाई जीतू को फोन कर बताया की सोनम किसी बात को लेकर झगड़ा होने पर घर से चली गई है। इस पर लड़की के परिजनों ने थाना भूपानी में लड़की के संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। लड़की के परिजन आरोपी गणेश के साथ मिलकर लड़की की तलाश कर रहे थे। लेकिन लड़की का कहीं पता नहीं चला। ये भी पढेंः नाबालिग सौतेली बेटी के साथ आरोपी पिता ने किया दुष्कर्म, साढे पाच माह की गर्भवती थी लड़की, एनआईटी थाना की टीम ने किया गिरफ्तार.

आरोपी को भेजा रिमांड पर

डीसीपी क्राइम ने मामले की तफ्तीश क्राइम ब्रांच सेंट्रल को दी जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेंटर की टीम ने आरोपी गणेश को शक होने पर पूछताछ की। जिसमें आरोपी को अदालत में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। आरोपी ने पुलिस रिमांड के दौरान बताया कि उसने आपसी कहासुनी के कारण सोनम को चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी थी और एक बक्से में बंद कर पलवल फेंक आया था। ये भी पढेः एसएचओ साइबर एनआईटी ने सेक्टर 88 स्थित मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं को साइबर बुलिंग, साइबरस्टॉकिंग, पोर्नोग्राफी तथा साइबर ग्रूमिंग जैसे साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी.

आरोपी से मृतक सोनम का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। मृतका सोनम की नाश की तलाशी के लिए NDRF, SDRF की टीम बुलाई गई व मृतका सोनम की नाश की आगरा नहर में तलाश कराई गई। उसके बाद दोबारा से आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर आगरा नहर में कई किलोमीटर तक के एरिया में मृतका सोनम की नाश की प्राईवेट गोताखोर से तलाश कराई गई। मृतिका की लाश की तलाशी जारी है। ये भी पढेंः एसएचओ साइबर एनआईटी ने सेक्टर 88 स्थित मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं को साइबर बुलिंग, साइबरस्टॉकिंग, पोर्नोग्राफी तथा साइबर ग्रूमिंग जैसे साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी.

Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Recent Posts

Faridabad News: पैट्रोल पम्प पर सेल्समेन के साथ मारपीट करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार,पुलिस चौकी सेक्टर-46 टीम की कार्रवाई.

फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की…

2 months ago

Faridabad News: बीमा एजेंट की हत्या कर शव को नाले में फैंकने के मामले में महिला व उसका मंगेतर गिरफ्तार।

फरीदाबादः फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में…

5 months ago

faridabad news: लोहे के पाईप से हमला मारपीट करने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार , क्राईम ब्रांच NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस दंबगई कर कानून को अपने हाथ में लेने वालो पर लगातार कार्रवाई…

5 months ago

बाढ़ में उम्मीद की किरण बनी हरियाणा पुलिस– HSDRF ने फरीदाबाद में गर्भवती महिला और उसके पति को सुरक्षित बचाया.

फरीदाबाद, 05 सितम्बर: फरीदाबाद के गांव काबुलपुर की गलियों में चार दिन से पसरी बाढ़…

6 months ago

फरीदाबाद की नवीन नगर चौकी का सराहनीय कार्य, नाका चैकिंग के दौरान इन दो मोटर साइकिल चोरों को धर दबोचा।

नाका चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित…

6 months ago

बिग बॉस 19 प्रणित मोरे तो गया, मेकर्स ने बढाई प्रतियोगियों की दिल की धडकनें।

मुंबईः सलमान खान का चर्चित शॉ बिगबॉस 19 भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा…

7 months ago

This website uses cookies.