• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

फरीदाबाद पुलिस का सराहनीय कार्य, दुर्घटना से बचाने के लिए सड़क के गड्ढे भर रही है पुलिस.

by टीम, भारतीय बुलेटिन
September 24, 2022
in राज्य
0
फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस का सराहनीय कार्य, दुर्घटना से बचाने के लिए सड़क के गड्ढे भर रही है गढ्डे.

फरीदाबाद पुलिस गढ्डे भरते हुए

जलभराव के कारण नहीं पता लगता कि कहां गड्ढा है, ऐसे में सड़क दुर्घटना से बचाने के लिए सड़क के गड्ढे भर रही फरीदाबाद पुलिस
मुसीबत के समय में फरीदाबाद पुलिस सदैव आपके साथ: पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा

फरीदाबाद: बारिश के कारण पैदा हुई विकट परिस्थितियों में फरीदाबाद पुलिस शहरवासियों की अन्य दिनों के मुकाबले अधिक मदद करने में जुटी है। इस समय रोजाना की तरह पुलिस को ट्रैफिक तो संभालना ही है परंतु आमजन की सुरक्षा की जिम्मेवारी भी अब थाने व ट्रैफिक में तैनात पुलिसकर्मियों के जिम्मे है। किसी की गाड़ी गड्ढे में ना गिर जाए या कोई सड़क पर बारिश के बीच परेशान ना हो इसका भी ख्याल पुलिस को ही रखना पड़ता है। ये भी पढेंः विशाखापट्टनम से सस्ते दामों में गांजा लाकर इसे दिल्ली-फरीदाबाद में खपाने की फिराक में था आरोपी, फरीदाबाद पुलिस ने धरदबोचा.

दुर्घटन के बचाव में लगी पुलिस

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि सेक्टर 15 एरिया में बारिश के कारण सड़क पर बहुत बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके थे जिसकी वजह से कुछ वाहन बारिश के कारण दिखाई ना देने पर इन गड्ढों में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे थे। पुलिसकर्मियों ने जब देखा कि इनकी वजह से किसी को गंभीर चोट लग सकती है तो गड्ढों को भरने वाले संबंधित विभाग द्वारा गड्ढे भरे जाने का इंतजार ना करते हुए पुलिसकर्मियों ने खुद ही इसका जिम्मा उठाया और आसपास से ईंट पत्थर इकट्ठे करके इससे गड्ढों को भरना शुरू कर दिया और देखते ही देखते कुछ ही देर में गड्ढे ईंटों से पूरी तरह भर गए जिससे गंभीर दुर्घटना घटित होने की आशंकाएं खत्म हो गई। ये भी पढेः मित्र ही निकला गाड़ी चोर, लालच में आकर दोस्त की वैगनआर चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच 56 ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस गढ्डे भरते हुए.

ट्रैफिक पुलिस कर्मी लगा रहे हैं जीजान

इसके अलावा भी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा मथुरा हाईवे व शहर के अंदर कई स्थानों पर फावड़ा लेकर व जेसीबी मशीन मंगवाकर सड़क के गड्ढे भरे जा रहे हैं। हालांकि गड्ढे भरने का काम पुलिस का नहीं है परंतु फिर भी शहर वासियों को परेशानी ना हो इसके लिए सेवा भाव से यह कार्य किया जा रहा है। पुलिसकर्मियों द्वारा किए जा रहे इन कार्यों से पुलिस अधिकारी बहुत प्रसन्न है और वह अपने जवानों को शाबाशी देकर उनकी हौसला अफजाई कर रहे हैं।

फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस का सराहनीय कार्य, दुर्घटना से बचाने के लिए सड़क के गड्ढे भर रही है गढ्डे.
फरीदाबाद पुलिस

पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों द्वारा नागरिकों की सेवा सुरक्षा सहयोग की भावना से किए गए सराहनीय कार्य की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिस एक ऐसा विभाग है जो इमरजेंसी के समय लोगों के के सबसे अधिक काम आता है। ऐसे तो लोग आए दिन पुलिस को बुरा भला बोलते हैं परंतु मुश्किल समय में पुलिस ऐसा कार्य करती दिखाई देती है तो उन्हें अपने पुलिस प्रशासन पर गर्व होता है और उनके मन में सुरक्षा का भाव ओर स्दृढ़ होता है। ये भी पढेंः बर्थडे गर्ल शालिनी पांडे के लिए स्वीट सरप्राइज

देखें ट्विट

#जलभराव के कारण नहीं पता लगता कि कहां गड्ढा है, ऐसे में #सड़क_दुर्घटना से बचाने के लिए सड़क के #गड्ढे भर रही है #फरीदाबादपुलिस

मुसीबत के समय में हम आपके साथ: पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा @cmohry @police_haryana @IGtraffic_hry @FTPfbd pic.twitter.com/ucqoAezpS9

— People’s Police – Faridabad Police (@FBDPolice) September 24, 2022

पुलिस प्रवक्ता।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: faridabadFARIDABAD LATEST HINDI NEWSFARIDABAD POLICEFARIDABAD TRAFFIC POLICEFARIDABD LATEST NEWSFARIDABD POLICE NEWS
Previous Post

बर्थडे गर्ल शालिनी पांडे के लिए स्वीट सरप्राइज

Next Post

खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के विनर रहे तुषार कालिया

Next Post
खतरों खिलाड़ी सीजन 12 के विनर बने तुषार कालिया, आपको बता दें समस्त प्रतियोगियों में से तुषार कालिया ,मोहित और फैजू फाइनल में पहुंचे थे।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के विनर रहे तुषार कालिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
Loading Comments...
%d