• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

गुरुग्राम से लापता हुए दो नाबालिक भाइयों को क्राइम ब्रांच कैट ने परिजनों तक सकुशल पहुंचाया.

by टीम, भारतीय बुलेटिन
September 6, 2022
in क्राइम
0
डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच कैट प्रभारी सरजीत सिंह की टीम ने गुरुग्राम से लापता हुए दो नाबालिग लड़कों को उनके परिजनों तक सकुशल पहुंचाने में सफलता हासिल की है।

लापता बच्चे सुपुर्द किये गये उनके परिजनों को.

फरीदाबाद: डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच कैट प्रभारी सरजीत सिंह की टीम ने गुरुग्राम से लापता हुए दो नाबालिग लड़कों को उनके परिजनों तक सकुशल पहुंचाने में सफलता हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच कैट टीम को बल्लभगढ़ बस स्टैंड के पास दो (लापता) बच्चे लावारिस हालत में घूमते हुए दिखाई दिए। दोनों बच्चे काफी डरे सहमें से लग रहे थे। पुलिस टीम ने बच्चों के पास जाकर उनके यहां पर आने का कारण पूछा और उनसे उनके परिजनों के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की परंतु बच्चे डर के कारण कुछ भी बता नहीं पा रहे थे। ये भी पढेंः बदरपुर बॉर्डर क्राइम ब्रांच की टीम ने देसी कट्टा बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर, भेजा जेल.

पुलिस टीम ने बच्चों को पानी पिलाया और फिर बिस्किट खिलाकर उनके बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की। पुलिस टीम ने बच्चों को समझाया कि वह उन्हें वापिस उनके घर पहुंचा देंगे, यदि वह उन्हें उनके परिजनों और उनके घर के पते के बारे में बता दें तो। काफी देर तक कोशिश करने के पश्चात बच्चों ने बताया कि वह दोनों भाई हैं और उनकी उम्र क्रमशः 12 और 11 वर्ष है। उन्होंने बताया कि वह बिहार जिले के रहने वाले हैं और फिलहाल गुरुग्राम इफको चौक के पास रह रहे थे। ये भी पढेंःगांधी जयंती पर अक्षय कुमार अपनी इस फिल्म की शूटिंग करने आ रहे हैं रायपुर, जाने पूरी ख़बर

बिहार के रहने वाले हैं बच्चे

आगे उन्होंने बताया कि उनके पिता ने उनको डांट दिया था इसलिए वह घर से नाराज होकर फरीदाबाद आ गए और यहां आकर उन्हें कुछ नहीं सूझा तो वह बसस्टैंड पर घूम रहे थे। पुलिसकर्मियों ने बच्चों को समझाया कि इस प्रकार लावारिस घूमने वाले बच्चों को देखकर कुछ अपराधिक परिवर्ती के लोग उनका गलत फायदा उठाकर उन्हें अपने साथ ले जाते हैं इसलिए उन्हें अकेले परिजनों से इतनी दूर नहीं आना चाहिए। पुलिस द्वारा बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया और समिति के आदेशानुसार दोनों बच्चों को फरीदाबाद के खेड़ी गांव में स्थित कर्म मार्ग आश्रम में देखभाल के लिए छोड़ा गया ताकि जब तक उनके परिजन नहीं पहुंचते तब तक बच्चों का अच्छे से ख्याल रखा जा सके। ये भी पढेंः फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 ने अवैध हथियार के साथ लूटपाटक की वारदात को अंजाम देने वाले पर्दाफाश कर, किया गिरफ्तार

बच्चें को परिजनों के सुपुर्द किया गया

बच्चों से उनके परिजनों के बारे में जानकारी प्राप्त करके क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा उनसे संपर्क किया गया तो बच्चों की बड़ी बहन ने उनकी पहचान करते हुए उन्हें लेने के लिए फरीदाबाद आने की बात कही। अगले दिन बच्चों की बड़ी बहन और उनके जीजा उन्हें लेने के लिए आश्रम पहुंचे जहां पुलिस टीम द्वारा बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार बच्चों को उनके परिजनों के हवाले किया गया और उन्हें हिदायत दी गई कि बच्चों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें ताकि और उनके दुख तकलीफ को समझकर उसका हल करने की कोशिश करें। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के पश्चात बच्चों को उनके परिजनों के हवाले किया गया। बच्चों के परिजनों ने भी पुलिस टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उनका तहे दिल से धन्यवाद किया। इस तरह ये लापता बच्चे अपने घर में सकुशल पहुंचे। ये भी पढेंःबदरपुर बोर्डर क्राइम ब्रांच ने नकली मैगी बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडापोड, भारी मात्रा में नकली मैगी मसाला बरामद.

पुलिस प्रवक्ता।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: 15 दिन से लपता बच्चे2 लपता बच्चे2 सगे भाई समेत 3 लापता बच्चेTilda में स्कूल जाने निकला बच्चा लापतागुरुग्राम में मिले लापता बच्चेफरीदाबाद में10 11 साल का बच्चा लापताबच्चाबच्चा गायबभारत में बच्चे लापताभारत में लापता बच्चेलापतालापता बच्चालापता बच्चेस्टेशन पर मिले लापता बच्चेस्टेशनप पर मिले 5 लापता बच्चे
Previous Post

गांधी जयंती पर अक्षय कुमार अपनी इस फिल्म की शूटिंग करने आ रहे हैं रायपुर, जाने पूरी ख़बर

Next Post

डाकखाने के कर्मचारी ने अपने आपको आपराधिक गैंग का सदस्य बताकर मांगी 20 लाख की फिरौती, चढ़ा क्राइम ब्रांच 30 के हत्थे

Next Post
डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश तथा एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच 30 प्रभारी सेठी मलिक की टीम ने 20 लाख की फिरौती के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

डाकखाने के कर्मचारी ने अपने आपको आपराधिक गैंग का सदस्य बताकर मांगी 20 लाख की फिरौती, चढ़ा क्राइम ब्रांच 30 के हत्थे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
%d