क्राइम

शराब का ठेका खत्म होने के पश्चात,घर पर बना रखा था शराब का जखीरा,एनआईटी थाने की टीम ने किया पर्दाफाश.

जून 2022 में ठेका खत्म होने के पश्चात ठेका मालिक ने अपने घर पर इक्कठी कर रखी थी शराब की खेप, एनआईटी थाने की टीम ने 30 पेटी अंग्रेजी शराब, 10 पेटी बीयर व 40 केन बीयर सहित ठेका मालिक व सहायक को किया काबू.

फरीदाबाद: डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादियान के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए एनआईटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता की टीम ने अवैध शराब के मुकदमे में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कर्मबीर तथा मुकेश का नाम शामिल है। आरोपी कर्मबीर फतेहपुर चंदेला तथा आरोपी मुकेश एसजीएम नगर का निवासी है। कल शाम पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि आरोपी कर्मबीर के घर में शराब की खेप है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वारंट हासिल करके आरोपी के घर की तलाशी ली जहां से पुलिस को बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब तथा बीयर बरामद हुई। ये भी पढेंःफरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 ने अवैध हथियार के साथ लूटपाटक की वारदात को अंजाम देने वाले पर्दाफाश कर, किया गिरफ्तार

अंग्रेजी शराब में 14 पेटी रॉयल स्टैग की.

आरोपियों के कब्जे से अंग्रेजी शराब की 30 पेटी, 10 पेटी बियर तथा बीयर के 40 कैन बरामद किए गए। बरामद की गई अंग्रेजी शराब में 14 पेटी रॉयल स्टैग, 1 पेटी जेएंडबी, 1 पेटी ब्लेंडर प्राइड, 1 पेटी एंटीक्विटी, 1 पेटी हाकस्टोन, 1 पेटी ब्लैक डॉग,39 बोतल रॉयल चैलेंज, 20 बोतल रॉकफोर्ड, 11 बोतल मैजिक मोमेंट, 9 बोतल सिग्नेचर,9 बोतल आल सीजन,7 बोतल सिग्नेचर, 16 बोतल हंड्रेड पाइपर, 6 बोतल गोल्फर शॉट, 5 बोतल स्टर्लिंग रिजर्व,8 बोतल ओल्ड मोंक की शामिल थी। ये भी पढेंः मित्र ही निकला गाड़ी चोर, लालच में आकर दोस्त की वैगनआर चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच 56 ने किया गिरफ्तार

अंग्रजी शराब की जब्त की गयी पेटियां

आरोपियों को काबू करके थाने लाया गया जहां उनके खिलाफ एक्साइज एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कर्मबीर के पास वर्ष 2020 से पार्टनरशिप में दो ठेके थे। जून 2022 में ठेका खत्म होने के पश्चात अपने पार्टनर के साथ हिसाब करके आरोपी ठेके में बची हुई शराब को अपने घर ले आया। आरोपी मुकेश ठेके पर सहायक था जो ठेके पर चाय पानी देता था। काम ना होने की वजह से आरोपी कर्मबीर आरोपी मुकेश को अपने साथ ले आया और कमीशन पर अपने पास रख लिया जहां आरोपी मुकेश कर्मबीर द्वारा लाई गई शराब को एक एक दो दो बोतल करके ग्राहक के पास पहुंचा था। ये भी पढेंः क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर सुलझाई 9 वारदातें, 4 बाइक, 2 स्कूटी व 5 हजार नकद समेत अन्या सामान बरामद.

पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है। ये भी पढेंः डाकखाने के कर्मचारी ने अपने आपको आपराधिक गैंग का सदस्य बताकर मांगी 20 लाख की फिरौती, चढ़ा क्राइम ब्रांच 30 के हत्थे

पुलिस प्रवक्ता।

Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Recent Posts

Faridabad News: पैट्रोल पम्प पर सेल्समेन के साथ मारपीट करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार,पुलिस चौकी सेक्टर-46 टीम की कार्रवाई.

फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की…

2 months ago

Faridabad News: बीमा एजेंट की हत्या कर शव को नाले में फैंकने के मामले में महिला व उसका मंगेतर गिरफ्तार।

फरीदाबादः फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में…

5 months ago

faridabad news: लोहे के पाईप से हमला मारपीट करने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार , क्राईम ब्रांच NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस दंबगई कर कानून को अपने हाथ में लेने वालो पर लगातार कार्रवाई…

5 months ago

बाढ़ में उम्मीद की किरण बनी हरियाणा पुलिस– HSDRF ने फरीदाबाद में गर्भवती महिला और उसके पति को सुरक्षित बचाया.

फरीदाबाद, 05 सितम्बर: फरीदाबाद के गांव काबुलपुर की गलियों में चार दिन से पसरी बाढ़…

6 months ago

फरीदाबाद की नवीन नगर चौकी का सराहनीय कार्य, नाका चैकिंग के दौरान इन दो मोटर साइकिल चोरों को धर दबोचा।

नाका चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित…

6 months ago

बिग बॉस 19 प्रणित मोरे तो गया, मेकर्स ने बढाई प्रतियोगियों की दिल की धडकनें।

मुंबईः सलमान खान का चर्चित शॉ बिगबॉस 19 भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा…

7 months ago

This website uses cookies.