क्राइम

क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर सुलझाई 9 वारदातें, 4 बाइक, 2 स्कूटी व 5 हजार नकद समेत अन्या सामान बरामद.

क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर सुलझाई 9 वारदातें, आरोपियों के कब्जे से 4 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी, ऑडी गाड़ी के साइड मिरर व एसी सहित ₹5000 नकद बरामद.

फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी जगमिंदर सिंह की टीम ने चोरी के मुकदमे में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके 9 वारदातों को सुलझाने में सफलता हासिल की है। डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश बराबर क्राइम की वारदातें सुलझायी जा रही हैं। ये भी पढेंः गुरुग्राम से लापता हुए दो नाबालिक भाइयों को क्राइम ब्रांच कैट ने परिजनों तक सकुशल पहुंचाया.

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आसिफ, दीपक उर्फ चंदू तथा अंकित का नाम शामिल है। आरोपी आसिफ फरीदाबाद के खेड़ीपुल, आरोपी दीपक फ्रेंड्स कॉलोनी तथा आरोपी अंकित गौछी का रहने वाला है। आरोपी आसिफ तथा दीपक ने मिलकर चोरी की 6 वारदातों को अंजाम दिया है वहीं अकेले आरोपी अंकित का नाम 3 मुकदमों में शामिल है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी आसिफ तथा दीपक को चोरी की स्कूटी तथा आरोपी अंकित को देसी कट्टे सहित काबू किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दीपक तथा आसिफ चोरी की स्कूटी को बेचने की फिराक में बल्लभगढ़ आए थे वहीं आरोपी अंकित किसी को देसी कट्टा बेचने के लिए आया था। ये भी पढेंः डाकखाने के कर्मचारी ने अपने आपको आपराधिक गैंग का सदस्य बताकर मांगी 20 लाख की फिरौती, चढ़ा क्राइम ब्रांच 30 के हत्थे

आरोपी की तस्वीर

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बहुत ही शातिर किस्म के चोर है जो आरोपी आसिफ तथा दीपक एक स्थान से चोरी करने के बाद उस स्थान से दोबारा काफी दिनो तक चोरी नही करते थे। आरोपी नशा करने के आदी है जो कोई काम धन्धा ना होने के कारण मोटरसाईकिल व स्कूटी की चोरियां करते थे व आरोपी अकिंत घरो से A.C व महगी गाडीयो के शीशे चोरी करता था। आरोपी आसिफ तथा दीपक के कब्जे से पूर्व में चोरी की 6 वारदातों के बारे में पुलिस को जानकारी देते हुए 4 मोटरसाइकिल तथा 2 स्कूटी की बरामदगी करवाई वहीं आरोपी अंकित के कब्जे से 3 वारदातों में एक देसी कट्टा, 1 जिंदा कारतूस, 1 एसी, ऑडी कार के साईड मिरर तथा 5 हज़ार रुपए नकद बरामद किए गए। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपियों को अदालत में पेश कर के जेल भेज दिया गया है।ये भी पढेंः बदरपुर बोर्डर क्राइम ब्रांच ने नकली मैगी बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडापोड, भारी मात्रा में नकली मैगी मसाला बरामद.

पुलिस प्रवक्ता।

Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Recent Posts

Faridabad News: पैट्रोल पम्प पर सेल्समेन के साथ मारपीट करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार,पुलिस चौकी सेक्टर-46 टीम की कार्रवाई.

फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की…

1 month ago

Faridabad News: बीमा एजेंट की हत्या कर शव को नाले में फैंकने के मामले में महिला व उसका मंगेतर गिरफ्तार।

फरीदाबादः फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में…

4 months ago

faridabad news: लोहे के पाईप से हमला मारपीट करने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार , क्राईम ब्रांच NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस दंबगई कर कानून को अपने हाथ में लेने वालो पर लगातार कार्रवाई…

4 months ago

बाढ़ में उम्मीद की किरण बनी हरियाणा पुलिस– HSDRF ने फरीदाबाद में गर्भवती महिला और उसके पति को सुरक्षित बचाया.

फरीदाबाद, 05 सितम्बर: फरीदाबाद के गांव काबुलपुर की गलियों में चार दिन से पसरी बाढ़…

6 months ago

फरीदाबाद की नवीन नगर चौकी का सराहनीय कार्य, नाका चैकिंग के दौरान इन दो मोटर साइकिल चोरों को धर दबोचा।

नाका चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित…

6 months ago

बिग बॉस 19 प्रणित मोरे तो गया, मेकर्स ने बढाई प्रतियोगियों की दिल की धडकनें।

मुंबईः सलमान खान का चर्चित शॉ बिगबॉस 19 भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा…

6 months ago

This website uses cookies.