क्राइम

Faridabad News: वाहन चोर आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 ने किया गिरफ्तार,चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम श्री मुकेश मल्होत्रा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 प्रभारी ब्रह्मप्रकाश की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कुनाल सिंह बल्लबगढ़ के उंचा गांव का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को नीलम चौक डीलर चौक सेक्टर 62 से चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू किया ।

इस वाहन चोर को क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने किया गिरफ्तार

वाहन चोर आरोपी पकंज को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 ने किया गिरफ्तार, चोरी की 2 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद

इस वाहन चोर को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पंकज मूल रुप से उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गांव पतेई खादर का तथा वर्तमान में फरीदाबाद के गांव पहलादपुर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से समयपुर पुलिया से चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू किया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया की आरोपी ने मोटरसाइकिल को थाना खेडीपुल के एरिया से 6 मार्च को चोरी किया था। आरोपी ने थाना कोतवाली के एरिया से 14 जून को एक स्कूटी को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। जिसे बल्लबगढ रेलवे रोड की पार्किंग दिवार के पास से बरामद किया गया है। आरोपी ने थाना ओल्ड के एरिया से एक अन्य चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

जिसे आरोपी से बल्लबगढ़ पैट्रोल पम्प के पास झाडियों से बरामद किया है। आरोपी से चोरी के तीन मामलो को सुलझाया गया है। आरोपी चोरी की वारदातों को नशे की पूर्ती के लिए अंजाम देता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। ये भी पढेंः Faridabad news: लडाई-झगडा में मोबाइल फोन स्नैचिंग करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने किया गिरफ्तार.

Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Recent Posts

Faridabad News: पैट्रोल पम्प पर सेल्समेन के साथ मारपीट करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार,पुलिस चौकी सेक्टर-46 टीम की कार्रवाई.

फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की…

1 month ago

Faridabad News: बीमा एजेंट की हत्या कर शव को नाले में फैंकने के मामले में महिला व उसका मंगेतर गिरफ्तार।

फरीदाबादः फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में…

4 months ago

faridabad news: लोहे के पाईप से हमला मारपीट करने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार , क्राईम ब्रांच NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस दंबगई कर कानून को अपने हाथ में लेने वालो पर लगातार कार्रवाई…

4 months ago

बाढ़ में उम्मीद की किरण बनी हरियाणा पुलिस– HSDRF ने फरीदाबाद में गर्भवती महिला और उसके पति को सुरक्षित बचाया.

फरीदाबाद, 05 सितम्बर: फरीदाबाद के गांव काबुलपुर की गलियों में चार दिन से पसरी बाढ़…

6 months ago

फरीदाबाद की नवीन नगर चौकी का सराहनीय कार्य, नाका चैकिंग के दौरान इन दो मोटर साइकिल चोरों को धर दबोचा।

नाका चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित…

6 months ago

बिग बॉस 19 प्रणित मोरे तो गया, मेकर्स ने बढाई प्रतियोगियों की दिल की धडकनें।

मुंबईः सलमान खान का चर्चित शॉ बिगबॉस 19 भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा…

6 months ago

This website uses cookies.